श्री कुमावत नवयुवक मंडल का 24वॉ प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित ।

आहोर/ जालौर।

रिपोर्ट प्रवीण कुमार,

श्री कुमावत नवयुवक मंडल सेवा समिति तखतगढ़ के तत्वाधान में 25 दिसंबर 2022 को तखतगढ़ ग्राम में खेड़ा वास न्याति नौहरा में कुमावत समाज तखतगढ़ का 24 वा प्रतिभावान सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि के पद पर जोराराम कुमावत विधायक सुमेरपुर ,अध्यक्ष पद पर रामलाल कुमावत ,विशेष अतिथि पद पर जीवाराम प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पराखिया, पाली ,विशेष अतिथि पद पर माधुराम कुमावत अध्यक्ष मारू कुमावत समाज 48 पट्टी, विशेष अतिथि पद पर डॉ दिनेश कुमावत कुमावत नेत्र रोग विशेषज्ञ बीसलपुर ,ललित कुमार मेड़तिया दक्ष प्रजापति समूह सुमेरपुर , नारायण वकील साहब एडवोकेट पाली, ओम प्रकाश वरिष्ठ अध्यापक पाली और बाबूलाल कासा पद पर विराजमान हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन मंच संचालक ललित कुमार बड़वाल और परशुराम कुमावत ने किया ।कार्यक्रम में कार्यक्रम के सहयोग कर्ता ओखाराम मेवाड़ा, नारायण मेवाड़ा , मोहित कुमार परशुराम, लहरी बाई जोगाराम गुंगोमन, सदना देवी छोगाराम रामीणा , जैसा राम बड़वाल, मीठालाल गैनाजी कासा, प्रकाश कुमार कपूरजी रोटांगन एवम शंकर लाल रामीना का साफा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में 106 प्रतिभाओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया ।कार्यक्रम में निशा कुमावत ने बालिका शिक्षा तथा लगातार मनाए जा रहे हैं प्रतिभा सम्मान समारोह की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा मंडल का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम में नारायण कुमावत वकील साहब ने राजनीतिक के क्षेत्र में समाज की भागीदारी करने के लिए सबको जागरूक किया ।कार्यक्रम में 48 पट्टी के माधुराम प्रजापत एवम प्रधानाचार्य जीवाराम वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश ने बालिका शिक्षा, समाज में लगातार कार्यक्रम और समाज सुधार बिंदुओं पर विस्तृत विचार प्रकट किए ।कार्यक्रम में भूराराम कुमावत दिनेश कुमार रामीणा , प्रवीण परिहार अध्यक्ष कुमावत नवयुवक मंडल तखतगढ़ ने सभी का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम के दौरान आगामी 25 वा प्रोग्राम के घोषणा कर्ताओं का भी बहुमान किया गया। मंडल सचिव ने सभी का आभार प्रकट किया तथा अंत में सभी समाज बंधुओं ने महा प्रसादी का आनंद लिया और 2023 में पुनः सम्मान समारोह में भाग लेने का वचन लेकर विसर्जन किया।

Share.
Leave A Reply