श्रीमदभागवत कथा यात्रा, पारायण के आयोजन की तैयारिया पूर्ण ।
सिरोही/ राजस्थान , (हरीश दवे)
25 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली भागवत कथा की तैयारियां प्रथमेश गार्डन में पूर्ण कर ली गई है । यह जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता नरेंद्र पाल सिंह द्वारा दी गई । एक दिन पूर्व ही कथा वाचक भाई संतोष सागर जी एवं यात्रा के संयोजक शिव कुमार सहित संगीतकार, साउंड टीम, पंडित जी, एवं अन्य दल के सदस्य आयोजन स्थल पर पहुंचे गए । शहर के प्रथमेश गार्डन में भव्य पंडाल, व्यासपीठ एवं वृद्धजनों के बैठने के लिए कुर्सियों एवं अतिथियों के लिए सोफों की व्यवस्था की गई है । आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर संपर्क कर भागवत कथा के लिए तथा विद्यालयों में संपर्क कर विद्यार्थियों को गीता वितरण कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया । साथ ही शहर में युद्ध स्तर पर गली गली भोंपू प्रचार द्वारा आसपास के गांवों में भी कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया । आज प्रातः 10:00 भव्य कलश एवं पोथी शोभायात्रा राम झरोखा मैदान से प्रारंभ होकर वीर चौक, नीलमणि चौक, सदर बाजार सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड होते हुए प्रथमेश गार्डन पर समाप्त होगी । शोभा यात्रा के लिए गली-गली महिला मंडल एवं आयोजन समिति द्वारा पीले चावल देकर सभी को निमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम हेतु भामाशाह का भी विशेष उत्साह देखा गया है मलमास के रहते भामाशाहों द्वारा प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया । आयोजन समिति के आशुतोष पटनी, दिनेश जैन, राजेंद्र सिंह राठौड़, ओंकार सिंह उदावत, सुनील गुप्ता, राजू भाई रावल, नरेंद्र पाल सिंह, शांतिलाल माली, मोहनलाल माली, जगदीश सिंह गुर्जर, शंकर लाल माली, आनंद प्रकाश मिश्रा, अतुल रावल सहित अन्य सदस्यों का भरपूर उत्साह एवं सहयोग रहा ।
