सिरोही, राजस्थान।
क्षत्रिय युवक संघ के 77 वे स्थापना दिवस पर स्थापक पूज्य तनसिंहजी के स्वप्नों को पूरा करने का लिया संकल्प।
शहर के श्री महाराव सुरताण क्षत्रिय शिक्षण संस्थान में गुरुवार को क्षत्रिय युवक संघ का 77 वां स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के स्वयंसेवक वीर बहादुर सिंह असाडा ने कहा कि बाड़मेर के पूज्य तनसिंह जी ने 22 दिसंबर 1946 को संघ की स्थापना की थी। संघ 76 वर्षों से शिविरों एवं शाखाओं के माध्यम से समाज के युवाओं में संस्कार निर्माण का कार्य कर रहा है। इस वर्ष जोधपुर के भूंगरा गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुए गैस सिलेंडर हादसे में करीब 35 लोग काल के ग्रास बन गए। कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस दुखांतिका को ध्यान में रखते हुए संघ के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश में संघ के स्थापना दिवस पर केवल श्रद्धांजलि सभा हुई। पूज्य श्री तनसिंह जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक सुमेर सिंह उथमण ने किया। गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में संघ प्रार्थना उत्तमसिंह उथमण ने करवाई फिर उसके बाद केंद्रीय कार्यालय से संघप्रमुख श्री द्वारा प्रेषित वार्षिक संदेश का पठन किया गया। संघ के स्वयंसेवकों एवं समाज बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर एवं पुष्प अर्पित करके भूंगरा में काल कवलित हुए स्वजनों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सर्व श्री प्रेमसिंह सिलोइया, ईश्वर सिंह कैलाशनगर, विक्रमसिंह विरोली, उदयसिंह कैलाशनगर, भेरूपाल सिंह नरसाणा मांगूसिंह बावली, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, महेन्द्र सिंह छिबागाँव, चक्रवर्ती सिंह पालड़ी ,एम.एमपी सिंह धानता, दशरथ सिंह नरूका, पृथ्वीसिंह वड़वज, शेरसिंह अन्दोर, शक्तिसिंह साकदड़ा, शक्ति सिंह मांडाणी, नटवर सिंह कुआड़ा आदि मौजूद रहे।
