सिरोही/राजस्थान , (हरीश दवे)

विधायक संयम लोढा ने जिला चिकित्सालय में विभिन्न मुख्य जांच मशीनों का किया उद्घाटन ।

आधुनिक जांच मशीनों की लागत 39 लाख 52 हजार, अब एक ही छत के नीचे होगी सभी जांचे ।

विधायक संयम लोढा आमजन को जिला चिकित्सालय में को बेहतर सुविधा मिले इसको लेकर हमेशा प्रयासरत रहते है। विधायक संयम लोढा ने जिला चिकित्सालय में मरीजों के स्वास्थ्य की सभी जांच एक ही छत के नीचे होकर को लेकर 39 लाख 52 हजार की लागत से विभिन्न मुख्य जांच मशीनों का उद्घाटन किया। विधायक लोढा ने 5 पार्ट हिमेटोलोजी एनालाईजर मशीन जिसकी लागत 7.50 लाख, एक्स रे मशीन जिसकी लागत 06.64 लाख का उद्घाटन किया। इस मशीन द्वारा सीबीसी के अलावा ब्लड के उपस्थित अन्य बिमारियों जैसे ब्लड कैंसर सेल, इमेच्योर सैलस और अटिपीकल सैलस के बारे में पता चल सकता है जिसको पीबीएफ स्लाइड बनाकर कन्फर्म किया जा सकेगा। मैग्लूमी 500 इम्यूनोऐस्से मशीन जिसकी अनुमानित लागत 15 लाख। इस मशीन द्वारा थाईरोइड गठियावादी, अस्थि रोग, यौन संचरण रोग, कोविड जांच, संतान सम्बन्धित रोग की जांच कैंसर की जांच, गर्भावस्था जांचे मधुमेह सम्बन्धित जात हृदय रोग से सम्बन्धित सीवर,कैंन्सर इत्यादि, विटामिन बी 12 एवं कैन्सर तथा हृदय रोग की दवाओं के प्रभाव की इत्यादि जाये की सकेगी। इलेक्ट्रोलाइट एनालाईजर यूनिट मशीन जिसकी लागत 02.50 लाख व 03 पार्ट हिमेटोलोजी एनालाईजर मशीन लागत 01.24 लाख है। यह मशीन से रोगीयों के हिमोग्लोबिन एवं अन्य रक्त सम्बन्धित जांचे की जा सकेगी। एक्सरे यूनिट 500 एमए लागत 06. 64 लाख राज्य सरकार द्वारा प्राप्त अति आधुनिक एक्स रे मशीन जिससे 04 सेकेण्ड मे सिर रीढ़ की हडडी तथा अन्य एक्स रे किये जा सकेंगे।विधायक संयम लोढा ने चिकित्सालय में टॉयलेट व बाथरूम की मरम्मत के साथ अन्य पानी के डैनेज को सिवरेज लाईन से जोडने के लिए जो भी राशि व्यय होगी उसे विधायक कोष से देने की घोषणा की।विधायक लोढा ने मौके से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर तकमीना बनाकर भेजने के लिएकहां। साथ ही पार्किंग में खडे प्राईवेट वाहनों को हटाने के निर्देश दिये ताकि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को कोई भी असुविधा न हो।राजकीय चिकित्सालय सिरोही अन्य राजकीय मेडिकल कॉलेज की श्रेणी के बराबर सेवा देने हेतु अपना स्थान बना रहा है। विधायक संयम लोढा नेहरू युवा केन्द्र की ओर से जिला चिकित्सालय के जनाना वार्ड में शॉल वितरित की।इस अवसर पर अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.के. मौर्य, डॉ निहाल सिंह, डॉ जे.पी. कुमावत, डॉ विजय चौधरी, प्रकाश प्रजापति सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply