केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति पर पुरोहित ने जताया सांसद पटेल का आभार ।

सिरोही/ राजस्थान ,(हरीश दवे)

स्थानीय विधायक लोढा झूठी वाहवाही में मशगूल: पुरोहित

सिरोही,22 दिसम्बर ,

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति के मामले में स्थानीय निर्दलीय विधायक संयम लोढा के बोल को कटघरे में लेते हुए कहा कि यह सबकुछ सांसद देवजी पटेल के प्रयासों से सम्भव हुआ है। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के लिए सांसद पटेल 2016 से निरंतर  संसद में आवाज उठा रहे थे। जिला अध्यक्ष पुरोहित ने जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व सांसद देवजी पटेल का आभार व्यक्त किया हैं।पुरोहित ने बताया कि सांसद पटेल ने  कई बार केंद्र मंत्री को पत्र देकर केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। जिसकी बदौलत सिरोही में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए केंद्र से टीम आई और जगह का मौका मुआयना  किया। पुरोहित ने कहा कि सिरोही जिला आकांक्षी जिला होने के कारण केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिली है जो सिरोही जिले के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। आकांक्षी जिला होने के कारण पहले मेडिकल कॉलेज मिलना एवं अब जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय खुलना यह केंद्र की मोदी सरकार की सिरोही जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। पुरोहित ने बताया कि सिरोही निर्दलीय विधायक संयम लोढा झूठी वाह वाही लूटने में लगे हुए है कि सिरोही मुख्यालय पर उनके प्रयास से केंद्रीय विद्यालय खुल रहा है जबकि सांसद देवजी पटेल की मेहनत रंग लाई है । जिसकी वजह से यह केंद्रीय विद्यालय खुल रहा है। सांसद देवजी पटेल की मेहनत से यह सौगात सिरोही को मिली है जबकि निर्दलीय विधायक लोढा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिए पत्र का हवाला देते हुए अपनी मेहनत की सौगात बताकर सिरोही जनता को गुमराह कर रहे है।

Share.
Leave A Reply