सिरोही /राजस्थान ।

संयम लोढा के पत्र पर कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री ने सिरोही में केन्द्रिय विद्यालय स्वीकृत करने के दिये निर्देश ।

सिरोही में केन्द्रिय विद्यालय खोलने को लेकर कार्यवाही शुरू ।

केंद्रीय विद्यालय दल सिरोही पहुँचा ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने निर्दलीय विधायक संयम लोढा के पत्र पर कार्यवाही करते हुए सिरोही में केन्द्रिय विद्यालय स्वीकृत करने के निर्देश दिये। इस संबंध में केन्द्रिय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोढा को उनके द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गये पत्र का हवाला देते हुए इस संबंध में प्रस्ताव को लेकर पत्र प्रेषित करने को कहां है।विधायक संयम लोढा ने 30 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सिरोही जिला मुख्यालय में नवीन केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की थी। इस पर केन्द्रिय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विधायक संयम लोढा को पत्र प्रेषित कर बताया कि उन्होंंने केन्द्रिय विद्यालय संगठन से वांछित सूचनायें प्राप्त की है जिसके अनुसार नागरिक क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयोजन पर नया केन्द्रिय विद्यालय खोलने के लिए केन्द्रिय विद्यालय संगठन के निर्धारित प्रपत्रों पर मानको को पूरा करते हुए प्रस्ताव संबंधित जिला कलक्टर द्वारा सचिव शिक्षा राज्य सरकार के माध्यम से केन्द्रीय विद्यालय संगठन के संबंधित क्षैत्रीय कार्यालय को भेजा जाना अपेक्षित है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव केन्द्रिय विद्यालय संगठन जयपुर में प्रस्तुत करना अपेक्षित है। इसके बाद जिला कलक्टर ने केन्द्रिय विद्यालय खोलने को लेकर प्रस्ताव प्रेषित किया जिसके बाद आज केन्द्रिय विद्यालय का दल सिरोही पहुंचा एवं जिला प्रशासन से मुलाकात की। केन्द्रीय विद्यालय दल ने अधिकारियों के साथ जाकर बालदा ग्राम पंचायत के राजपुरा गांव में गोचर में से साढे 22 बीघा भूमि केन्द्रिय विद्यालय के लिये प्रस्तावित की। जमीन चिंहित होने के बाद भवन निर्माण होने तक केन्द्रिय विद्यालय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेबारीवास के भवन में शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार सुनिता चारण, केन्द्रिय विद्यालय दल के जयंतिलाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।केन्द्रिय विद्यालय जालोर के प्राचार्य विनोद भाटी ने बताया कि केन्द्र सरकार के पत्र के बाद भी सिरोही में केन्द्रिय विद्यालय खोले जाने को लेकर आज राजपुरा में साढे 22 बीघा भूमि केन्द्रिय विद्यालय के प्रस्तावित की है। केन्द्रिय विद्यालय के प्रारम्भ में एक से पांचवी तक कक्षा प्रारम्भ की जाएगी जिसमें सभी विषयों के अध्ययन कराया जाएगा। एक कक्षा में 40 बच्चे अध्ययनरत रहेंगे। सभी विषयों के शिक्षकों को स्थायी तौर पर रखा जाएगा। जैसे जैसे विद्यालय में कक्षायें बढेगी वैसे स्टाफ बढाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा रिपोर्ट प्रेषित करने के बाद जयपुर व दिल्ली से केन्द्रिय विद्यालय दल सिरोही आकर मौका निरीक्षण करेगा।

Share.
Leave A Reply