सिरोही /राजस्थान ।
धार्मिक आस्था का केंद्र शिखरजी की पवित्रता का सम्मान करें सरकार ।
श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में समस्त भारत जैन संघ द्वारा बंद के आह्वान को देवनगरी सिरोही मे भी नगर वासी वं समस्त व्यापार मंडल एवं समस्त संघों के प्रतिनिधियो ने बंद का समर्थन किया।
जैन संघ के बंद के आह्वान पर प्रातः 10:30 शहर के समस्त नगरवासी और समस्त समाज के प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी जैन बीसी एकत्रित हुए। एवं वहां से जैन संघ के बैनर तले सभी ने बंद का समर्थन करते हुए रैली में भाग लिया । रेली पैलेस रोड एवं मुख्य बाजार से निकलती हुई सरजावा दरवाजे के बाहर से राजमाता धर्मशाला रोड होकर जिलाधीश कार्यालय कोर्ट में पहुंची वहां पर जैन संघ के अध्यक्ष रमेश सिंघी द्वारा उपस्थित नगरवासियों, मीडिया कर्मियों,जिला प्रशासन ,जैन संघ एवं अन्य संघो से पधारे प्रतिनिधि को ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया सभी ने ज्ञापन का समर्थन किया ।
इस दौरान जैन संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधीश की अनुपस्थिति में समस्त संघ के प्रतिनिधियों ने मिलकर एडीएम कालूराम खोड को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, झारखंड मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया ।
बन्द में सिरोही के समस्त व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान एवं कार्यालय बंद रखे सिरोही व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि सिरणवा व्यापार संघ के प्रतिनिधि रिद्धि सिद्धि व्यापार मंडल सदर बाजार व्यापार मंडल मेडिकल एसोसिएशन स्वर्ण व्यापार संघ मैरिज गार्डन संघ सैलून एसोसिएशन सब्जी फ्रूट मार्केट एसोसिएशन एवं समस्त समाज के 36 कौम के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया एवं रैली को समर्थन दिया और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में साथ देने का आह्वान किया जैन संघ द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया समस्त रैली का संचालन जय विक्रम हरण एवं नितेश उर्फ लाला भाई ने किया जैन संघ समाज के समस्त टिलायत समस्त जैन मंदिरों के प्रतिनिधि संघ के ट्रस्टी गण सिरोही संघ के सदस्य पुरुषों एवं समस्त जैन महिला मंडल की महिलाओं एवं अन्य महिलाओं एवं बच्चों ने अपना पूरा समर्थन दिया ।

