सिरोही /राजस्थान।

नेहरू युवा केंद्र सिरोही (खेल मंत्रालय एव युवा कार्यक्रम) भारत सरकार के तत्वाधान में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडवारिया ग्राम पंचायत के खेल मैदान में हुआ।

जिसमे मुख्यअतिथि ग्राम पंचायत सरपंच सविता देवी ने बताया की खेल को बढ़ावा देने में राज्य सरकार ने ग्रामीण ओलंपिक में खेलने वाले प्रतिभागियों का विश्व रिकार्ड बनाया है। वही विशेष अतिथि किसान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने अपील कर खिलाड़ियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर मैदान में पसीना बहाने से खिलाडी निखरता है। वही संस्था प्रधान ने खिलाड़ियों से कहा की खेल में अनुशासन जरूरी हैं।राजीव गांधी युवा मित्र नटवर सिंह ने बताया की हार जीत सिक्के के दो पहलू होते हे जीत मिलती या सिख मिलती है। वही राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिरंजीवी योजना के पंजीयन की जानकारी दी गई। किसान नेता गोवाराम घांची ने भी पर्यावरण बचाओ की अपील की गई। टूर्नामेंट में निर्णायक में हरीश सैन ने बताया की रेवदर और सिरोही तहसीलों ने भाग लिया गया जिसमे फुटबाल में फाइनल में सिरोही व कृष्णगंज की टीम आई। वही रस्साकस्सी में कालंद्री व सिरोही की टीम आई और सिरोही व मंडवारिया की टीम आई। दौड़ 400,200,100,800, हुई । इस मौके पर खेल प्रेमी ग्रामीणों ने भाग लिया गया।

Share.
Leave A Reply