सिरोही /राजस्थान ।
हरिश दवे,
विधायक संयम लोढा पहुंचे आवासीय विद्यालय व जिला चिकित्सालय , सुविधाओं को लेकर प्रमुख शासन सचिव से की बात ।
फूड पॉइजनिंग से बिमार हुई छात्राओं से की मुलाकात, मौके पर साथ रहे अतिरिक्त निदेशक ।
लोढा ने आवासीय विद्यालय में सुविधाओं को लेकर प्रमुख शासन सचिव से की बात ।
सिरोही आम्बेश्वर के पास संचालित राजकीय देवनारायण छात्रावास में फूड पॉईजनिंग मामले में भर्ती छात्राओं की कुशलक्षेम पूछने मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा अतिरिक्त निदेशक समाज कल्याण विभाग लालचंद वर्मा के साथ छात्रावास पहुंचे। लोढा ने फूड पाइंजनिंग से बिमार हुई छात्राओं से बातचीत की एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। विधायक संयम लोढा ने आवासीय विद्यालय में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रमुख शासन सचिव समित शर्मा से दूरभाष पर बातचीत की। इसके बाद विधायक लोढा जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां भर्ती छात्राओं से बातचीत की एवं चिकित्सकों से पूरे मामले की जानकारी ली। चिकित्सको ने लोढा को बताया कि छात्राओं कीस्थिति में सुधार है। आज अधिकांश छात्राओं को छुट्टी दें देंगे एवं कुछेक छात्राओं के पूरे स्वास्थ्य चेकअप के बाद चिकित्सालय से छुट्टी देंगे।राजकीय देवनारायण छात्रावास में शनिवार को खाने में बनी कच्ची खिचडी के खाने के छात्रावास की कुछ छात्राओं के पेट में उल्टी दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विधायक संयम लोढा ने आज समाज कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक लालचंद वर्मा के साथ राजकीय देवनारायण छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की। लोढा ने विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल गरासिया, उप प्राचार्य कार्तिकेय शर्मा से बालिकाओं के बीमार होने के मामले की पूरी जानकारी ली। लोढा ने छात्राओं से भी बातचीत की एवं छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। विधायक संयम लोढा ने छात्रावास में स्थित रसोई घर एवं भोजन कक्ष का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को कार्य में कोई भी लापरवाही नही बरतने के सख्ती से निर्देश दिये। इसके बाद विधायक लोढा अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचेएवं भर्ती छात्राओं से बातचीत की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ललित रैगर ने विधायक लोढा को बताया छात्राओं के चिकित्सालय में भर्ती होने के बाद भी ही पूरे चिकित्सकों की टीम ने तत्परता से ईलाज प्रारम्भ कर दिया था अधिकांश भर्ती छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है। कुछेक छात्राओं के स्वास्थ्य पुनिरीक्षण के बाद छुट्टी दी जाएगी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार नीरजा कंवर, डॉ निहाल सिंह, डॉ जेपी कुमावत, डॉ महेन्द्र शर्मा, मुख्तियार खान, प्रकाश प्रजापति, हेमलता शर्मा मौजूद रहे।*आवासीय विद्यालय में सुविधाओं को लेकर प्रमुख शासन सचिव से की बात-*विधायक संयम लोढा ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख शासन सचिव समित शर्मा से दूरभाष पर बातचीत कर मैस हॉल में 280 छात्राओं के लिए भोजन व्यवस्थाहेतु आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराने, छात्राओं को अपने अभिभावको से बातचीत के लिए मोबाईल, खाद्य सामग्री रखरखाव के लिए डीफ्रीजर, 60 प्रतिशत छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तके उपलब्ध कराने, छात्रावास में 02 महिला अध्यापिका व वार्डन को प्रतिनियुक्ति पर लगाए जाने, छात्रावास मे रसोईयो की निविदा निकालने, आवासीय विद्यालय के लिए खेल सामग्री एवं टेलीविजनक्रय करन के साथ लोढा ने सुरक्षा की दृष्टि से छात्रावास में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। विधायक संयम लोढा ने एसई सार्वजनिक निर्माणविभाग को पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रीक विंग द्वारा डीजी सेट 10 दिवस के भीतर लगाने व खेल मैदान को शीघ्र तैयार करवाने के निर्देश दिये। विद्युतविभाग एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को विद्युत कनेक्शन को ग्रामीण लाईन के बजाय शहरी लाइन में करने, पेयजल के लिए लगाये गये आरओ प्लांट को चालू करने के निर्देश दिये। साथ ही भविष्य की आवश्यकता को देखते हुएपेयजल की पाईपलाईन से आवासीय विद्यालय को जोडऩे के निर्देश दिये। विधायक संयम लोढा ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्राओं केस्वास्थ्य परीक्षण हेतु सप्ताह में 01 बार एएनएम विजीट व महीने में 01 दिन चिकित्सक द्वारा विजीट करवाई जाए।
