माउंट आबू/ सिरोही ।
किशन दहिया,
अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान समारोह हुआ आयोजित।
मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों का किया स्वागत ।
माउंट आबू में हाल ही में हुए मॉनिटरिंग कमेटी के गठन के बाद कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन व सभी सदस्यों को मिली जिम्मेदारी के बाद शहर में स्वागत कार्यक्रमों का दौर जारी है सभी समाज के द्वारा स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला आज भी बरकरार नजर आया जिसके तहत आज 20 दिसंबर मंगलवार को माउंट आबू के मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल पंचायत भवन में अग्रवाल समाज द्वारा मॉनिटरिंग कमेटी के सभी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं महिला मंडल ने सभी कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया जिसके बाद इस कार्यक्रम को मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर के विकास के कार्य में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी क्योंकि जब से मैंने यह कार्यभार संभाला है शहर की समस्याओं को लेकर और उनके समाधान को लेकर हर संभव प्रयास मेरे द्वारा जारी है और उन्होंने यह कहा कि आपके इस मिले सम्मान को मैं जायज नहीं जाने दूंगा और क्षेत्र में सभी विकास कार्यों को तेजी से लाने में पूरा आमजन के साथ मिलकर कार्य करूंगा वही मूलभूत समस्याओं को लेकर भी आम जनता के साथ समाज को भी यह वादा किया कि निश्चिती सभी काम शहर में जल्द पूरे किए जाएंगे ऐसा उन्होंने अग्रवाल समाज के इस सम्मान समारोह में आश्वासन भी दिया इस दरमियान मॉनिटरिंग कमिटी के सभी सदस्य अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक वह समाज बंधु मौजूद रहे।