आबूरोड /राजस्थान ।

भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

आज भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ ने गुजरात विधानसभा मे मिली प्रचंड जीत को लेकर चंद्रावती हनुमानजी मंदिर में स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष नारायण जी पुरोहित,विधायक समाराम जी गरासिया,जिला महामंत्री जयसिंह राव,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूभाई पटेल,पूर्व uit अध्यक्ष सुरेश कोठारी,जिला मंत्री सतीश सेठी,जनाक्रोश संयोजक आत्माराम वैष्णव,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया व गांधीधाम विधानसभा प्रभारी शैलेश प्रजापति का सानिध्य रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन मंडल महामंत्री अजय वाला व युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने किया,सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की,तत्पश्चात सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवम सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलमहामंत्री जयसिंह राव ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव की जीत में राजस्थान के प्रवासियों का भी बहुत बड़ा योगदान है,यहां के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारीयो ने इस चुनाव में बहुत मेहनत की है,ये प्रचंड जीत इसी का उदाहरण है।गांधीधाम विधानसभी प्रभारी शैलेश प्रजापति ने बताया कि गुजरात के कार्यकर्ता पूरे हिंदुस्तान में सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता है,हर बूथ का कार्यकर्ता,हर पन्ना प्रमुख अपना काम पूरी लगन एवम निष्ठा से करते है,ये प्रचंड जीत उन्ही की मेहनत का नतीजा है,पूरे 5 साल वो हर गली,हर मोहल्ला व गांवों में लोगो के छोटे बडे कार्य करते है व विकास के कार्यो में तेजी लाने में अपना पूर्ण योगदान देते है।विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि एक समय पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस गुजरात से चलती थी आज वही कांग्रेस गुजरात मे प्रतिपक्ष में बैठने के काबिल भी नही बची,जनता ने इन्हें उखाड़ कर फेंक दिया व मोदी जी को भरपूर आशीर्वाद दिया,उनके विकास पर अपनी मोहर लगाई।जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा जो आशीर्वाद गुजरात की जनता ने गुजरात मे भाजपा को दिया है,वही आशीर्वाद राजस्थान में 2023 में राजस्थान की जनता भाजपा को देगी,यह भी कांग्रेस का वही हश्र होगा 2013 राजस्थान चुनाव में जिस प्रकार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में सुपर डुपर जीत हाशिल की थी,अबकी ये जीत उससे भी शानदार होगी,कांग्रेस 20 से 25 पर सिमट कर रह जाएगी।कांग्रेस ने जिस प्रकार 4 साल से राजस्थान की जनता का शोषण किया है,जनता गहलोत सरकार से अब दुखी हो चुकी है,पूरे राजस्थान में उनके खिलाफ रोष है यही आक्रोश अभी हमे भाजपा के जन आक्रोश यात्रा में पूरे राजस्थान में देखने को मिला है।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बाबूभाई पटेल,सुरेश कोठारी,नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण ने भी संबोधित किया।मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारीयो को आज के कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद कहा और कहा 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अब हमें कमर कश लेनी चाहिये और उसका परिणाम गुजरात चुनाव से भी बेहतर आना चाइये।कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार एवम खाने की व्यवस्था भी थी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांभरिया,नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण, मंडल महामंत्री अजय वाला,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी साबिर कुरेशी,st मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल रणोरा, बुद्दिजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक मनीष परसाई,मन की बात जिला संयोजक मगन कोली,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष नीलेश राणा,किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय ढाका,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल,प्रदेश कार्यकारिणी सदश्य विजय गोठवाल,नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा,पार्षद राधेश्याम शाक्य,अमर सिंह,दीपक कुमार,राजेन्द्र गहलोत,दिलीप सोनी,महेंद्र गोहिल,रमेश वैष्णव,अभिषेक मेरु,बबिता मखीजा, दितराम गरासिया,सुरेश धवलेशा,दुर्गेश राव,इम्मामुद्दीन मोयल,मदन कोली,देवेंद्र निगम,अनादरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली,वरिष्ठ चैंपिलाल लोधी,प्रकाश राणा,युवा मोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र शाक्य,उपाध्यक्ष तपेश सेन,कनक सिंह,महेंद्र चिंटू,सौरभ जिंदल,हितेश सैनी,राजू परमार,तुलसी माली,महेंद्र बना,राजा बंजारा,अनुराधा जैन,राजकुमारी सोनी,आदि उपस्थित थे ।

Share.
Leave A Reply