माउंट आबू/ सिरोही

पोलो ग्राउंड में मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष व सभी सदस्यों ने किया मौका निरीक्षण ।

व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ।

माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन एव कमेटी के सदस्य शब्बीर कुरेशी एवं मॉनिटरिंग कमिटी के सदस्य ललित सांखला द्वारा आज पोलो ग्राउंड का जायजा लिया गया जहां 25 जून 2009 के नोटिफिकेशन का स्पष्ट रूप से उल्लंघन हो रहा था।

मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही माउंट आबू के पर्यावरण को लेकर किसी भी प्रकार का नुकसान हो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसी को देखते हुए माउंट आबू के पोलो ग्राउंड के अंदर जो लोग सुबह एवं शाम को पैदल वॉक करने आते हैं क्योंकि पोलो ग्राउंड के अंदर पथ वे बनाया गया है जिसकी हालत ठीक नहीं है जगह-जगह से वह टूट गया है जिससे कि पैदल चलने वालों को समस्या आ रही है उसे ठीक किया जाए वही माउंट आबू के पोलो ग्राउंड के अंदर वेस्टेज सामान एवं भंगार एवं मलबा जो कि काफी समय से पड़ा है उसे हटाने के दिशा निर्देश दिए गए वही RUIDP के अधिकारियों एवं उनसे संबंधित कर्मचारियों को को बुलाकर दिशा निर्देश दिए गए की माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में जो सीवरेज का गंदा पानी माउंट आबू के पोलो ग्राउंड के अंदर आकर बह रहा था एवं गंदगी फैल रही थी उसे ठीक करने के निर्देश दिए वही माउंट आबू के विभिन्न जगहों से भी यही समस्या आ रही है उसे तुरंत ठीक करने के दिशा निर्देश दिए गए व्यवस्था ठीक से बनी रहे उसके लिए नगरपालिका के तरुण जमादार एवं नगरपालिका के फर्स्ट एसआई श्याम जानवा एवं प्रवीण कुमार राजपुरोहित एवं नगरपालिका के एयन नवोदित सिंह को दिशा निर्देश दिए गए कि जो भी अवस्थाएं है उसे सुचारू किया जाए एवं सफाई व्यवस्था पर पूर्ण रुप से ध्यान दिया जाए क्योंकि आगे आने वाले समय में देश के राष्ट्रपति का दौरा माउंट आबू में होने जा रहा है उसी को देखते हुए किसी भी कार्य मैं कोताही ना बरतें ।

Share.
Leave A Reply