माउंट आबू / सिरोही ,
माउंट आबू में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणपालिका अध्यक्ष ने सीसी रोड का लिया जायजा ।
ओवरफ्लो नाले को लेकर पालिका अध्यक्ष दिखे नाराज अधिकारियों को मौके पर बुला कर दिए निर्देश।
माउंट आबू शहर के वार्ड नंबर 15 मे चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर आज पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने बन रहे सीसी रोड कार्य का निरीक्षण किया व मांचगांव में ओवरफ्लो हो रहे नाले को देख अधिकारियों के साथ मोका देख कर आवश्यक निर्देश दिए..इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, भवन अनुज्ञा संक्रर्म कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी नगरपालिका अधिकारी नवोदित सिंह राजपुरोहित एसआई श्याम जनवा व प्रवीण सिंह सफाई कर्मचारी एवं सीवरेज के कर्मचारी मौजूद रहे।
