सिरोही- राजकीय देवनारायण छात्रावास का किया निरक्षण ।

सिरोही/राजस्थान ।

(हरीश दवे)

राजकीय देवनारायण छात्रावास में दो दिन पहले बच्चियों को हुई फूड पॉइजनिंग को लेकर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी एवम भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने छात्रावास का निरक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने छात्रावास में दो दिन पहले फूड पॉइजनिंग से हुई बीमार बच्चियों को लेकर छात्रावास का निरक्षण कर कहा कि अधिकारियों की गोर लापरवाही से बच्चियों की तबियत खराब हुई इसके जिम्मेदार विद्यालय के कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए तुरंत हटाया जाए।  उन्होंने कहा कि बच्चियों को फ़ूड पॉइजनिंग होने पर उनकी तबियत खराब हुई लेकिन विद्यालय के प्रिंसिपल तीन दिन से विद्यालय आकर बीमार बच्चियों को देखने की भी फुरसत नही है विद्यालय में बच्चियों को भोजन दे रहे है उनकी गुणवत्ता की जांच करने वाला कोई नही है भोजन में क्या दिया जा रहा है कैसे भोजन बन रहा है कोई जिम्मेदार अधिकारी देखने वाला नही है अगर आगे भी ध्यान नही दिया गया तो बच्चियों की सेहत के साथ खिलवाड़ होगा। जो भी इस घटना के जिम्मेदार कर्मचारी है उन्हें तुरन्त हटाने की बात कही।विद्यालय में बच्चों के भोजन बनाने वाले कुक की क्या योग्यता होनी चाहिए और किस योग्यता पर कुक को  लगाना चाहिए। इसके लिए कोई टेंडर भी नही किये गए। अधिकारी अपनी मनमर्जी से कुक और अन्य व्यवस्था में लोगो को लगा रहे है जिससे विद्यालय की बच्चियों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है इसके जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्यवाही हो।

पूर्व राज्यमंत्री देवासी ने विद्यालय के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त कर यहा की व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया।एवम् जिला चिकित्सालय जाकर बीमार हुई छात्राओं से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी व पीएमओ से इनके इलाज के बारे में जानकारी ली व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ टी शुभमंगला से मिलकर व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु चर्चा की।और इस घटना के जिमेदार अधिकारियों को हटाने की मांग की।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर भूपेंद्र देवासी,कुपाराम देवासी,बाबू सिंह माकरोड़ा,हार्दिक देवासी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply