अजारी फाटक पर रेलवे एल सी 105 पर ‘डी एफ सी सी आई एल’ कार्यकारी द्वारा पूर्व प्रस्तावित नक्शा के विरुद्ध कार्य करने पर ग्रामीणों ने दिया धरना ।
पिण्डवाड़ा /राजस्थान ।
रिपोर्ट भूपेंद्र परमार,
पिण्डवाड़ा के अजारी फाटक पर रेलवे विभाग द्वारा एल सी 105 पर डीएफसीसीआईएल कार्यकारी द्वारा पूर्व प्रस्तावित एवं स्वीकृत नक्शे के विरुद्ध अंडरब्रिज का निर्माण कार्य करने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणो मे रोष है
जिसको लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, लगातार विरोध दर्ज करवाने के बावजूद भी प्रशासन बना हुआ है उदासीन,
अजारी आरयूबी के पास ग्रामीणों का धरना, DFCCIL द्वारा एल सी 105 पर स्वीकृत नक्शा अनुसार पुल निर्माण नहीं करने के विरोध में दे रहे हैं धरना
अजारी, एसाऊ, फूटेला,खारा, जेके पुरम,बसंतगढ,सहित आसपास के क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण दे रहे हैं धरना
पिछले 3 साल से ग्रामीण इस पुल निर्माण को नक्शा अनुरूप बनाने की कर रहे हैं मांग
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है मामला ।
