शिवगंज/राजस्थान ।

(हरीश दवे)

*मनादर-रोवाडा घाटा सडक निर्माण के लिए 4.98 करोड रूपये स्वीकृत*

*दलगत राजनीति की भेंट चढी 20 वर्ष पूर्व स्वीकृत सडक का अब होगा निर्माण**

भाजपा ने सत्ता में आते ही कर दिया था सडक निर्माण कार्य निरस्त*

*विधायक संयम लोढा के प्रयासो से दो दशक बाद मिली पुन: स्वीकृति, 3.90 करोड की बढी लागत*

शिवगंज तहसील के ग्रामीणों का एक ओर सपना पूरा होने का रास्ता साफ हुआ। अनेकानेक कारणों से लंबे समय से अटकी हुई मनादर रोवाडा घाटा सडक केनिर्माण की मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा के अथक प्रयासो से राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है इसके लिए मार्ग में आ रही वन विभाग की भूमि के लिए 56 लाख रूपये का भुगतान वन विभाग को किया जाएगा। राज्य सडक निधि करीब 6 किमी लंबी सडक निर्माण पर 4 करोड 98 लाख रूपये खर्च होगे। विगत 4 वर्षो से वन विभाग से यह भूमि प्राप्त करने के लिएलोढा प्रयास कर रहे थे।मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने बताया कि मुख्य लेखाधिकरी कृषि विभाग ने पत्र क्रमांक 27078-83 दिनांक 25 जुलाई 2001 में इस मनादर सेरोवाडा सडक निर्माण कार्य की स्वीकृति जारी करवा दी थी। तत्कालीन समय में 8 किमी लंबी प्रस्तावित इस सडक पर लगभग 1 करोड 8 लाख रूपये खर्च होने थे। मौके पर सडक निर्माण कार्य का प्राथमिक स्तर पर कार्य शुरू हो गया था।

लोढा ने बताया कि कार्य प्रारम्भ होने की तिथि 13 दिसम्बर 2002 एवं पूर्ण होने की तिथि 12 जून 2004 निर्धारित की गई थी। संवदेक द्वारा सडक निर्माण 5 जनवरी 2003 को आरम्भ किया गया। करीब 156 लाख रूपये तब तक कार्य में व्यय हो चुके थे। कार्य प्रारम्भ होने के साथ सडक निर्माण में अवरोध बने पहाड को काटा जा चुका था जिससे बने कच्चे रास्ते पर मोटरसाईकिल आर पार जाने लग गई थी इसी बीच राज्य विधानसभा चुनाव हो जाने से राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया और भाजपानीत सरकार की सत्ता आयी जिसके शासन में दलगत राजनीति के चलते येन केन प्रकारेण इस कार्य को रूकवाने के प्रयास किये गये और इसके चलते तत्कालीन मंडल वन अधिकारी के पत्र क्रमांक 6982 दिनांक 26 अगस्त 2004 के द्वारा सचिव कृषि उपज मंडी को पत्र लिखकर बताया गया कि उक्त सडक का निर्माण कार्य बिना सक्षम स्वीकृति के किया जा रहा है और इस सडक निर्माण कार्य को सत्ता के प्रभाव के चलते बंद करवा दिया गया।

*राज्य सरकार ने जारी किया आदेश-

* सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संजीव माथुर ने पत्र क्रमांक 3182 दिनांक 15 दिसम्बर 2022 ने सडक निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कीजिसमें मनादर से रोवाडा घाटा की 6 किमी लंबी सडक सडक राज्य सडक निधि से 4 करोड 98 लाख की लागत से बनेगी। क्षेत्र की आमजनता पिछले दो दशक को इस सडक की सुविधा से महरूम भी रही। अब जनता को इस बहुप्रतीक्षित सडक का पूरा लाभ मिलेगा। यह सडक से सिरोही पाली जालोर तीनों जिलो के लोग लाभांवित होंगे।

Share.
Leave A Reply