बच्चो का स्वास्थ्य एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिये योगदान देता है- आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार

सिरोही/राजस्थान।

(हरीश दवे)

शिक्षण के साथ स्कूल स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता है इसी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य भवन सिरोही के सभागार मे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में यूएनएफपीए तथा आरकेएसके के अंतर्गत आयुष्मान भारत के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, उपनिदेशक कमलेंद्र सिंह राणावत, आरएससीईआरटी उदयपुर की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ आभा शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र महलावत जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गंगा कलावत, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार, स्टेट टेक्निकल कॉर्डिनेटर बिनोद बिहारीसिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि जिले में स्कूल हैल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम चल रहा है जिसमे जो बच्चो को स्वयं के स्वास्थ्य के साथ ही एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिये योगदान देने के लिये प्रेरित करता है। इसमें मुख्य भूमिका चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग की होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षको द्वारा समाधान नहीं हो रहा है तो किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता एवं चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से समाधान करवाया जायेगा। उन्होंने बताया की यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इससे भविष्य का नागरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग होगा और स्वस्थ जीवन शैली अपनायेगा। कार्यशाला में स्टेट टेक्निकल कॉर्डिनेटर बिनोद बिहारीसिंह ने बताया कि स्कूल हेल्थ प्रोग्राम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्कूल स्तर पर दो अध्यापकों का चयन कर उन्हें हेल्थ एंबेसडर के रुप में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही ये हेल्थ एंबेसडर विद्यालय में प्रत्येक कक्षा से दो विद्यार्थियों का हेल्थ मैसेंजर बनाएंगे। विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को एक कालांश स्कूल हेल्थ प्रोगाम के तहत कार्यक्रम की पुस्तिका में दिए हुए 11 मॉड्यूल के आधार पर करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों पर शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रह सके जिससे देश में आने वाली भावी पीढी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन कर देश को मजबूती प्रदान कर सकें। जिसे सभी उपस्थित अतिथियों ने प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीसीएमओ डॉ. कौशल ओहरी, डॉ. गौतम मुरारका, डॉ. रितेश सांखला, डॉ. बीपी सिंह राठौड़, शिक्षा विभाग के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिरोही हीरा लाल माली, एपीसी दुर्गेश गर्ग, कांति लाल खत्री, सभी मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक यूएनएफपीए डॉ. गिरीश माथुर, जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट धनीराम झा, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply