बैठक में अभाव अभियोग सुने, निर्धारित अवधि में निस्तारण के दिए निर्देश।

सिरोही/राजस्थान ।

(हरीश दवे)  

आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला स्तर पर जन अभाव अभियोग एवं सर्तकता समिति की बैठक जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रट परिसर, सिरोही में सम्पन्न हुई।

जिला कलक्टर ने परिवादियों के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए।त्रिस्तरीय जन सुनवाई के अन्तर्गत जिला स्तरीय जन सुनवाई में आने वाले परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनके परिवाद सुने गए एवं की जाने वाली कार्यवाही के बारें में अवगत कराया। बैठक में कुल 15 प्रकरणों पर विचार विमर्श कर आगामी बैठक से पूर्व तक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।       बैठक में सिरोही विधायक संयम लोढा ने दर्ज प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए एक प्रकरण में पिंडवाडा विकास अधिकारी से जानकारी चाहने पर पता नहीं होना बताया गया जिस पर विधायक ने कहा कि यह प्रकरण डेढ माह से चल रहा है, आपकी जानकारी में नहीं है, बैठक में तैयारी के आवे। उन्होंने ग्राम नांदिया में अतिक्रमण व अन्य प्रकरणों की जांच रिपोर्ट निश्चित समयावधि में संबंधित अधिकारी भिजवाना सुनिश्चित करें।      जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी. शुभ मंगला, अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड,एसीपी नवीन माथुर समेत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply