छात्र-छात्राओ को किए यूनिफोर्म वितरण ।
भूपेन्द्र परमार ,पिण्डवाड़ा
पिण्डवाड़ा / सिरोही, राजस्थान।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऐसाऊ अजारी में राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 वीं में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों को गणवेश वितरण किया गया, इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल,वार्ड पंच राकेश कुमार उपस्थित हुए, संस्था प्रधान भैरू लाल वर्मा द्वारा अवगत कराया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत राज्य के समस्त सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 वीं के समस्त विद्यार्थियों को 2 जोड़ी गणवेश निशुल्क प्रदान किए गए है तथा सिलाई के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के बैंक खाते में 200 रूपये राज्य सरकार द्वारा जमा करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को अपना जनआधार कार्ड अपडेट करवाने का अनुरोध किया। और आज विद्यालय के समस्त बच्चों को पोशाक वितरण किया गया इस अवसर पर समस्त कक्षा कक्ष के अध्यापक अध्यापिका जिसमे अनीता मीणा,अनिता कुमारी, मनभर बेरवा, पुजा कुमारी उपस्थित रहे। एवं ऐस,एम,सी अध्यक्ष देवाराम रावल,सिमादेवी शारदा देवी ओबाराम देवासी व कही गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
