सिरोही /राजस्थान ।
जिला कलक्टर ने ली विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ।
कलैक्ट्री सभागार में जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा विभाग की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अन्तर्गत लघु एवं सीमांत काश्तकार , इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विशेष प्रयास कर योजनाओ की क्रियान्विति सुनिश्चित करें। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में निर्वाचन से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय अवधि में निस्तारित करें। बैठक में अति. जिला कलक्टर कालूराम खौड , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला समेत उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी , तहसीलदार एवं नगरपालिकाओं के अधिकारी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट हरिश दवे
