सिरोही /राजस्थान ।
हरिश दवे,
स्वामी विवेकानन्द संदेश यात्रा का देंवनगरी में भव्य स्वागत।
स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा का सिरोही नगर में भव्य स्वागत एवं विशाल शोभा यात्रा के साथ प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ । विवेकानंद संदेश यात्रा सिरोही के एवं भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही विश्व हिंदू परिषद विद्या भारती भारतीय मजदूर संघ भारत सेवा भारती विवेकानंद आर्य समाज रामकृष्ण परमहंस ट्रस्ट एवं समस्त समाज बंधुओं द्वारा राजस्थान के समस्त जिलों से गुजरने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा का आज प्रातः 10:00 शहर के बाहर मालाओं एवं उद्घोष के साथ स्वागत किया गया ।

भारत विकास परिषद देवनागरी शाखा के सचिव नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यात्रा प्रथम सत्र में इमानुएल मिशन स्कूल, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं विवेकानंद के 13 फुट ऊंची मूर्ति के साथ यात्रा पहुंची तथा वहां छात्र छात्राओं को विवेकानंद के जीवन मूल्यों एवं उनके उपदेशों को प्रसारित किया गया । दोपहर 3: 30 बजे बजे अहिंसा सर्कल से पैलेस रोड, बग्गी खाना, सदर बाजार, सजावव दरवाजा, बस स्टैंड भटकडा होते हुए राम झरोखा मैदान में प्रबुद्ध जन गोष्टी एवं आम सभा में परिवर्तित हुई । एक विशाल शोभायात्रा जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं समाज के प्रबुद्ध जनों भारत विकास परिषद के सदस्यों व्यापार मंडल एवं आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ बालिकाओं एवं मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

जगह जगह समाज एवं नागरिक बंधुओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं जल व्यवस्था की गई । कार्यक्रम में राजस्थान प्रांत की संयोजक प्रांजल दीदी एवं अशोक जी खंडेलवाल के दिशा निर्देश में 35 सदस्यों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बालक बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया ।
विशाल शोभायात्रा में सहभागिता करने वाले सभी बालक बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया । शोभायात्रा में परिषद के अध्यक्ष प्रवीण खत्री कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार जैन, सचिव नरेंद्र पाल सिंह, शोभा यात्रा प्रभारी शंकर लाल माली, ओंकार सिंह उदावत, लुंबा राम मेघवाल, गुलवा राम गोयल, खुशवंत त्रिवेदी, रमेश कुमार सिंघी शंकर लाल पटेल, गणपत सिंह देवड़ा, हमीर सिंह राव, भीख सिंह भाटी, कैलाश जोशी मधुसूदन त्रिवेदी, चंद्रभान मोटवानी, राजीव चौरसिया, भूपेंद्र सिंह लोढ़ा, भगवत सिंह सोलंकी, सिद्धार्थ देवासी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आयोजन समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
