सिरोही , राजस्थान ।

विश्व विकलांग दिवस का हुआ आयोजन ।

“विकल नहीं सबल हैं आप अपनी शक्ति को पहचाने और अपने जीवन को सफल बनाएं” अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष मह लावत ने विश्व विकलांग दिवस पर श्री अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान सिरोही में कहे।

इससे पूर्व प्रातः अग्रवाल छात्रावास सिरोही में समग्र शिक्षा एवं श्री अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में विश्व विकलांग दिवस का आयोजन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। छात्रावास में सिरोही के 10 विद्यालयों के 40 बालक बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें चित्रकला, रूमाल झपट्टा, चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर, प्रतियोगिताएं हुई इनमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक प्रदान किए गए। एपीसी समग्र शिक्षा कांतिलाल खत्री ने बालकों को अपनी शक्ति अनुरूप कार्य करने एवं जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। नरेंद्र कुमार अग्रवाल गोयली प्रबंध समिति सदस्य ने बालकों की प्रतिभा को सराहा और अभिभावकों से अपने बालकों को प्रोत्साहित करने का निवेदन किया। प्रबंधक सुनील गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की कामना की इस कार्यक्रम में वर्षा सेन हेमामाली, कैलाश कुमार, मोहन लाल, ज्वाला प्रसाद, हिम्मत राम, प्रकाश कुंवर, शिक्षक जगदीश गर्ग, पुष्पा गर्ग, चंद्र सिंह गुर्जर, रामदयाल मीणा, परीक्षित कुमार, गणपत लाल, सांवरमल, योगेश कुमार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Share.
Leave A Reply