सिरोही , राजस्थान ।

विवेकानन्द संदेश यात्रा को लेकर आयोजन समिति की बैठक में बनी योजना।

विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन समिति की बैठक प्रथमेश होटल में आयोजित की गई जिसमें शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया । भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही के सचिव नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आगामी राजस्थान के 33 जिलों से हो कर निकलने वाली विवेकानंद संदेश यात्रा सिरोही में 10 दिसंबर को प्रवेश करेगी । जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है । बैठक में संदेश यात्रा आयोजन समिति के संयोजक दिनेश कुमार जैन, मार्गदर्शक गुलबा राम गोयल, शोभायात्रा प्रमुख शंकर लाल माली, लुंबा राम मेघवाल, डॉक्टर जगदीश आर्य, कैलाश जोशी, परिषद सचिव नरेंद्र पाल सिंह सहित सभी सदस्यों द्वारा यात्रा के तैयारी के निमित्त विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के प्रमुख दायित्व दे कर आयोजन समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई ।यात्रा के स्वागत में पूरे शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग एवं बैनर लगाए गए हैं । उक्त संदेश यात्रा दिनांक 9 दिसंबर को उदयपुर से गोगुंदा पिंडवाड़ा होते हुए माउंट आबू पहुंचेगी माउंट आबू में भी स्वामी विवेकानंद द्वारा स्वाध्याय किया गया था । 10 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे यात्रा सिरोही में प्रवेश करेगी । सिरोही नगर के प्रमुख विद्यालयों इमानुएल मिशन स्कूल, सिरोही आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही, अजीत विद्या मंदिर, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरोही, एवं बालिका आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही में संदेश यात्रा के माध्यम से विवेकानंद जी के जीवन मूल्यों एवं उपदेशों को विद्यार्थियों तक प्रसारित किया जाएगा । यात्रा में 13 फुट ऊंची विवेकानंद जी की मूर्ति यात्रा का विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी ।दोपहर बाद 3:00 एक विशाल शोभा यात्रा अहिंसा सर्किल से प्रारंभ होकर पैलेस रोड, बग्गी खाना, सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड, सुभाष चंद्र बोस सर्किल, अंबेडकर सर्किल, भाटकड़ा होते हुए शाम 5:00 बजे राम झरोखा मैदान में प्रबुद्ध जन प्रबोधन के साथ समाप्त होगी । जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाएं युवा महाविद्यालय विद्यार्थी मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध जन सामिल होंगे ।बैठक में आयोजन समिति के सदस्य ओंकार सिंह उदावत, दिलीप सिंह दीपक, हमीर सिंह राव, प्रदीप सिंह सिंघल, राजेंद्र सिंह राठौड़, मधुसूदन त्रिवेदी, सिद्धार्थ देवासी, दिलीप माली, गणपत सिंह देवड़ा, नारायण सिंह सिंदल, हेमंत सेन, भूपेंद्र सिंह लोढ़ा, चंद्रभान मोटवानी, भारतीय मजदूर संघ के सुरेश प्रजापत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Share.
Leave A Reply