सिरोही , राजस्थान ।

परशुराम कुंड अमृत भारत यात्रा का विप्र फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत ।

शहर मे निकली भव्य शोभायात्रा जगह जगह हुआ स्वागत ।

परशुराम कुंड अमृत भारत रथ यात्रा के मंगलवार को सिरोही आगमन पर मांडवा हनुमान मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम के जयकारो वातावरण भक्तिमय हुआ। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के पश्चात जयकारो के साथ शोभायात्रा निकली।जिसमे वाहन व दुप्पहिया बाईक के साथ शोभायात्रा रवाना हुए। इससे पहले सिरोही नगरपरिषद चैयरमैन महेन्द्र मेवाड़ा समेत विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीयो ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रभारी अशोक पुरोहित टाइगर, नगर अध्यक्ष प्रकाश राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष प्रमोद व्यास, जिला महामंत्री महामंत्री सुरेश जुगनू वलदरा,युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पुरोहित, प्रदेश सदस्य अरविंद पुरोहित रेवदर, पार्षद मनोज पुरोहित, गीता पुरोहित, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, लालसिंह, दूदाराम, बीटी पुरोहित, योगेश दवे, किरण पुरोहित, महामंत्री हितेश ओझा, कपिल ओझा, राजेंद्र पुरोहित पत्रकार सहित विप्र समाज के कई जने मौजूद थे। अंत में राजपुरोहित छात्रावास पर सभी ने सामैया कर मंगलगीत के साथ यात्रा का स्वागत किया। विप्र समाज से जुड़े जिलेभर से लोग मौजूद थे। वहां से यह यात्रा पिंडवाड़ा जाएगी।

Share.
Leave A Reply