सिरोही /राजस्थान ।
हरिश दवे,
इंटरनेट बंदी हुई बहाल, प्रशासन ने आमजन को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की ।
जिले में इन्टरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पूर्ण शांति है।
जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा आमजन को अपील की है कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई भी नागरिक इन्टरनेट या अन्य किसी माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक न्यूज/वीडियो क्लीप आदि नहीं डाले वं उसका प्रचार-प्रसार नहीं करें तथा जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में अपना सहयोग देवे, जिससे कि आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हो। अगर कोई भी आमजन कानून व्यवस्था बिगाडने के लिए किसी प्रकार की भ्रामक न्यूज/क्लीप का प्रचार-प्रसार करते पाए जाने पर उसके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।
