सिरोही /राजस्थान ।

नियमित योग,आहार व प्राकृतिक चिकित्सा में है दीर्धायु आयु का रहस्य:-डॉ गौरव गहोई

सिरोही शहर के स्थानीय इमानुएल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय मे  योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने हेतु उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, सिरोही के निर्देशानुसार इम्मानुयल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘ *विद्यार्थी जीवन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व* ‘ विषय पर वार्ता का आयोजन हुआ। वार्ता में राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, सिरोही के योग एवं प्राकृतिक चिकित्साधिकारी डॉ गौरव गहोई ने योग द्वारा स्मरण शक्ति बढ़ाने, एकाग्रता सुधार करने, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार जैसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं बिना दवा शरीर को स्वस्थ रखने हेतु सही खानपान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

 इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने भी विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया तथा योग शिक्षक भीक सिंह भाटी ने भी बच्चों को योग कराया। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश कुमार सोलंकी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने लाभ उठाया एवं योग के महत्व को जाना। इस कार्यक्रम के लिए स्कूल के मैनेजर   फिलिप सैम  ने योग टीम का आभार व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply