सिरोही /राजस्थान ।
घायल अवस्था में मिली नीलगाय पहुंचाया पशु आश्रय स्थल ।
शिवगंज उपखंड क्षेत्र में वागसीन गांव के पास अज्ञात कारण से निल गाय का बछड़ा घायल अवस्था में पास के जंगल से लहूलुहान हालत में तड़प मिला जिसकी जानकारी आसपास के किसानों द्वारा ओम श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा को दी उसी समय सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे नीलगाय के हालात बेहद गंभीर थे दोनों पैर टूटते हुए थे हड्डियां तक बाहर निकल रही थी ऐसे में उसे तत्काल उपचार की जरूरत थी वन्यजीवों के पशु एंबुलेंस के अभाव में निजी टेंपो के माध्यम से 2 घण्टे की देरी से घायल नील गाय के बछड़े को सिरोही पीएफए गोशाला पहुंचाया गया जहा उसका उपचार शुरू हुआ ।
अध्यक्ष मीणा ने बताया कि जानवर जब भी जंगली जीव हो या अन्य पशु घायल होते हैं सरकार की तरफ से अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है ऐसे में उन्हें गौशाला ले जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वन्य जीवो में सरकार लाखों रुपए खर्च करती है पर सड़क दुर्घटना या अन्य बीमारी से ग्रसित होते हैं तब उन्हें गौशाला या सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए कोई साधन की व्यवस्था नहीं है ऐसे में कहीं वन्यजीव इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं सरकार समय रहते इनके लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाएं
इस दौरान खिमसिंह ,महेंद्रसिंह,अर्जुन सिंह विजय सिंह ,जोरावर सिंह, हिमांशू गहलोत, नारायन देवासी, प्रकाश राणा,गणेश मीणा,दिनेश कुमार हरिजन, संजय हरिजन, प्रेम सेन, आदि सैकडो गौ भक्त मौजूद रहे।
