माउंट आबू /सिरोही, राजस्थान ।
रिपोर्ट किशन लाल ,
महात्मा गांधी पुस्तकालय में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की और से जन सुनवाई हुई आयोजित ।
समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई ।
माउंट आबू के नगर पालिका महात्मा गांधी पुस्तकालय भवन में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर की अध्यक्षता में आज 29 नवंबर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जहां इस जनसुनवाई में नगर पालिका क्षेत्र के सभी पार्षद एवं शहर के नागरिकों ने अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर विभिन्न विषयों पर सभी ने इस जनसुनवाई में अपने-अपने पक्ष रखें लेकिन इस जनसुनवाई में सबसे बड़ी परेशानी जो शहर में लंबे वर्षों से चली आ रही भवन निर्माण कार्यों में आ रही परेशानी को लेकर क्षेत्र के पार्षदों के साथ-साथ जनसुनवाई में मौजूद सभी लोगों ने भी निर्माण कार्यों की समस्या के समाधान को लेकर समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर को अवगत करवाया, तो कई पार्षदों ने यह भी कहा कि पट्टे की फाइलों को जारी करने के लिए आवेदन हेतु राशि का भुगतान करने के बाद भी आज तक कई निर्माण कार्य के लिए शहर के कई लोग नगर पालिका व उपखंड कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है।
लेकिन अभी तक शहर के लोगों के लिए समस्या जस की तस बनी हुई है वही समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने इस जनसुनवाई के दौरान सभी लोगों की समस्या सुनी और जल्द ही समस्या के समाधान को लेकर लोगों को आश्वासन भी दिया इस दौरान उपखंड अधिकारी राहुल जैन पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी पालिका अध्यक्ष जीतू राणा मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य पार्षद देवी सिंह देवल एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
