अखिल भारतीय अधिवक्ता सिरोही द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।।

सिरोही, राजस्थान।

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद सिरोही द्वारा आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही विद्यालय में संविधान दिवस मनाया। अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री विरेन्द्र एम.चौहान ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर माला पहनाकर द्वीप प्रज्ज्लीत व पुष्पाजलि की गई बाद में विद्यार्थीयों द्वारा सरस्वती वंदना, वन्देमातरम् गान किया गया। अतिथियों के स्वागत के बाद में संविधान दिवस पर विचार रखे गए एवं जिसमें अधिवक्ता परिषद के प्रान्त मंत्री परक्षित जी खरोर ने संविधान दिवस के बारे में अपने विचार रखे एवं बताया कि अधिवक्ता परिषद का मुल उद्देश्य अंतिम छोर के गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाना है किस प्रकार से हम समाज में सस्ता सुन्दर सुलभ न्याय दिला सके ताकि आम जन के अधिकारों की रक्षा हो सके। विधि विद्यालय के प्राचार्य श्री विजयसिंह ने बताया कि संविधान दिवस को पूर्व में हम विधि दिवस के रुप में विद्यालयों मनाते थे संविधान की आवश्कता क्यों हुई इसके बारे में विस्तृत विचार रखे। इसी क्रम में प्रो. धिरेन्द्र प्रताप सिंह राजनीति विज्ञान मोरबी ने अपने विचार वक्त करते हुए संविधान के मुल कर्तव्य अधिकार एवं नियमों जानकारी दी। अधिवक्ता परिषद के जिला संयोजक परबत सिंह द्वारा आयोजन समिति को धन्यवाद दिया कार्यक्रय का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथि प्रधानाचार्य राजेश त्रिवेदी आदर्श विद्या मंदिर सिरोही, जिला सचिव लकाराम आदर्श शिक्षा समिति सिरोही उपस्थित थे इनके अतिरिक्त अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह आढा, पी.एल. दवे., अर्जुन रावल, मोहन सिंह, जोगेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्रसिंह, मनोज रावल, कुणाल त्रिवेदी, सुन्दरलाल, दिशा सोलंकी, प्रियांका कुमारी व आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply