आबूरोड/ सिरोही , राजस्थान।
-आबूरोड बंद पूर्णतया सफल ।
-शिकायतकर्ता का अतिक्रमण नहीं हटाने व पुलिस कार्रवाई का विरोध ।
-राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
सातपुर तालाब पर हनुमानजी मंदिर हटाने के मामले में भाजपा व हिंदू संगठनों की ओर से प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया गया… आबूरोड बंद का आह्वान किया गया… जिसके चलते सुबह से ही बाजार में सन्नाटा पसरा रहा… व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले… वहीं क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली, पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, बाबू भाई पटेल, शिवसेना के नगरप्रमुख लालाराम खारवाल आदि बाजार पहुंचें…भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने समूचे बाजार क्षेत्र का दौरा किया…, व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की…भाजपा व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का काफिला पुलिस लवाजमें के बीच सातपुर तालाब स्थित मंदिर के स्थल पहुंचा… जहां सभी ने धोक दी… इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया… मामले की गंभीरता के चलते समूचे क्षेत्र को सुरक्षा किले में तब्दील रहा…वही मांग के समर्थन में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा… पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज करने…अनावश्यक से निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में गंभीर धाराओं में गिरफ्तार करने…, इसी को लेकर बंद का आह्वान करने… आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमी का अतिक्रमण हटाने… निर्दोष लोगों को गंभीर धाराओं से मुक्त कराने के आदेश राज्य सरकार को देने की मांग की गई ।
