सिरोही /राजस्थान ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण शिविर संम्पन्न ।
भाजपा युवा मोर्चा सिरोही कीओर से आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर मंडवारिया के जैन धर्मशाला में शिविर का समापन हुआ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पुरोहित ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली के अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय का आयोजित किया गया जिसमें दूसरे दिन शिविर में 4 सत्र और कार्यसमिति की बैठक एवं समापन समारोह किया गयाशिविर में प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा जिला विस्तारक दिलीप दवे ने संगठन की कार्यशैली से अवगत कराया ऒर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मंत्र दिया जिसमें अध्यक्षता के रूप में भाजयुमो जिला प्रभारी सुरेश दाधिश रहे इसी प्रकार दूसरे सत्र में भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देव किशन मारू ने मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जिसमें अध्यक्षता के रूप स्वामी तीर्थ गिरी जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे जानकारी दी भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़ ने तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रहकर संगठन की कार्यपद्धति और अनुशासन में रहने को युवाओं प्रेरित कर जानकारी दी जिसमें अध्यक्षता बरलूट मंडल अध्यक्ष महेन्द्र पुरोहित ने की चौथे चरण में जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई जिसने अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने की जिसमे संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और इसके साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के बारे में विस्तृत बैठक हुईइसी प्रकार से अंतिम सत्र में समापन समारोह आयोजित हुआ जिसमें अतिथि के रूप में भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देव किशन मारू , स्वामी तीर्थ गिरी महाराज, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश युवा मोर्चा से कुलदीप शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुरेश दाधीच, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिल प्रजापत ,युवा मोर्चा बरलूट मंडल अध्यक्ष महेंद्र पुरोहित रहे !!इसमें सभी अतिथि ने युवा मोर्चा के इस सफल प्रशिक्षण शिविर के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और युवा मोर्चा को मजबूत करने का आह्वान कियाइस मौके पर सभी पदाधिकारियों को मंच पर स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया गया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र जी एवं उनकी पूरी टीम का सभी कार्यकर्ताओं ने और अतिथियों ने सम्मान एवं धन्यवाद दियाइस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, हीरेंद्र पाल सिंह, जिला मंत्री अर्जुन माली, प्रवीण रावल , मंडल अध्यक्ष ,भानु प्रताप सिंह, भरत मालवीया , उडवारिया सरपंच जीतू चौधरी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट हरिश दवे
