पिंडवाड़ा /राजस्थान ।
मॉडल स्कूल झाड़ोली की छात्रा रीया गहलोत की विजय यात्रा बरकरार।
झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली की कक्षा 11 की छात्रा रीया गहलोत ने रेवदर मॉडल स्कूल में आयोजित क्लस्टर लेवल आशु भाषण प्रतियोगिता में संपूर्ण क्लस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रीया के अकाट्य तर्कों और अद्भुत भाषा प्रवाह से प्रभावित जूरी और उपस्थित श्रोताओं ने तालियों के साथ बालिका का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की ही कक्षा 8 की छात्रा ईशा प्रजापत इंग्लिश जूनियर एक्सटेंपरी में संपूर्ण क्लस्टर में द्वितीय रही।प्रधानाचार्य कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बालिकाओं को विद्यालय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा।
