पिंडवाड़ा /सिरोही ,

राज्य केश कला बोर्ड सदस्य अशोक सैन का पिण्डवाडा में भव्य स्वागत ।

नगर के सुखड़ी नदी के किनारे स्थित सेनजी महाराज मन्दिर प्रागण में सेन समाज रोई परगना की बैठक में केशकला बोर्ड तय राजस्थान सरकार के सदस्य अशोक सेन के आज पिंडवाड़ा आगमन पर रोईं परगना की ओर से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया |इस अवसर पर सेन समाज के अध्यक्ष कन्हैया लाल एवं नेनाराम, प्रेमा राम,भँवर लाल ने साफा , माला,श्री फल एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया |इस कार्यक्रम में केशकला बोर्ड के अशोक सेन ने उपस्थित समाज बन्धुओ को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे हमे आगे बढ़ने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी | सिरोही के पूर्व पार्षद जगदीश सेन एवं पूर्व प्रसाशनिक अधिकारी मदन लाल देवड़ा ने जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने एवं प्रत्येक क्षेत्र में बच्चो को आगे बढ़ने का आह्वान किया | इस अवसर पर पर सेन समाज रोई परगना के जेठा लाल,अशोक कुमार, मुकेश कुमार , बाबूलाल,फूसाराम,मोहनलाल,रमेश कुमार, गोविंद, सोहन, कमलेश प्रकाश कुमार, एवं सिरोही से भरत कुमार शांतिलाल जी , नेनाराम, रविन्द्र, मंछाराम आदि समाज बन्धुओ की उपस्थिति रही |कार्यक्रम का संचालन अशोक सेन ने किया एवं सेन समाज रोईं परगना के अध्यक्ष कन्हैया लाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया |

Share.
Leave A Reply