युवा मोर्चा का जिला प्रशिक्षण शिविर मंडवारिया में प्रारंभ ।
सिरोही /राजस्थान ।
भाजपा युवा मोर्चा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंडवारिया में भाजयूमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली की अध्यक्षता में एवम 1008 तीर्थगिरी जी महाराज एवम सिरोही जालोर सांसद देवजी भाई पटेल,पूर्व मंत्री ओटाराम जी देवासी के सानिध्य में भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी अतिथियों को राम मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवजी भाई ने कहा कि युवा देश का भविष्य है,युवा ही सरकार बनाते है व सरकार बिगड़ते है,इस बार राजस्थान के युवाओं ने ठान लिया है,इस भ्रस्त कांग्रेसी सरकार को जो युवाओं को रोजगार न दे सकी,जो युवाओं के करोड़ों रुपये भर्ती के नाम पर डकार गयी,व भर्ती न कर पाई,उसे उखाड़ने का पूरा मन बना चुकी है।ये सरकार पूरी तरह नाकाम ओर महँगाई से विफल हो चुकी है,राजस्थान की जनता बिजली की मार,पेट्रोल के भाव व अनियंत्रित कानून से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।राजस्थान महिलाओं पे अत्याचार में अव्वल नंबर पे,राजस्थान के हर शहर में झगड़े व दंगे हो रहे,सरकार का प्रशाशन पे कोई पकड़ नही।राजस्थान का किसान रो रहा है पर सरकार के कान में जु नही रेंग रही।विकास के नाम पर इन चार सालों में राजस्थान में कुछ भी नही हुआ,केंद्र सरकार की योजनाओं व कार्यो को राज्य सरकार अपना बताकर वाहवाही लूट रहे है,जनता सब जानती है,आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को अपना आइना बता देगी।जिला महामंत्री अनिल प्रजापत ने बताया कि आज कुल 5 सत्र हुए जिसमे प्रथम सत्र 1008 तीर्थगिरी जी महाराज का मार्गदर्शन एवम पूर्व मंत्री ओटाराम जी ने अध्यक्षता की।दूसरा सत्र में प्रतापपुरी जी महाराज का सानिध्य एवम जिला महामंत्री जयसिंह राव ने अध्यक्षता की,तीसरे सत्र में राजेंद्र गहलोत का मार्गदर्शन व पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम जी ने अध्यक्षता की।चतुर्थ सत्र पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश जी दवे ने लिया जिसकी अध्यक्षता भाजयूमो जिला महामंत्री गणपत सिंह व पांचवा ओर अंतिम सत्र भाजयुमो के जिला प्रभारी सुरेश जी धादिच व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जी ने की।प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए 1008 तीर्थगिरी ने कहा जीवन में योग बहुत जरूरी है,योग से ही मनुष्य स्वस्थ रहता है।दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए प्रतापपुरी जी महाराज ने कहा युवाओं को अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है,अनुशाषित युवा ही जीवन मे बुलंदियों को छूता हैतीसरे सत्र में जालोर के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत ने कहा युवाओं के प्रति मोदी सरकार बहुत सजग है,यही कारण है मोदी सरकार ने देश में शिक्षा को बदलने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की।चतुर्थ सत्र में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1.32 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।भारत मे आईटीआई की संख्या में 24% की वृद्वि व मेडिकल सीटो पर 80% की बढ़ोतरी हुईपिछले 8 वर्षों में 15 एम्स ,व 200 नए मेडिकल कॉलेज खोले ,व साथ ही प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है।अंतिम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे ने भाजपा व संघ की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980वको हुई,जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे,वो पार्टी आज विश्व की सबसी बड़ी पार्टी बन के उभरी है पर अभी भी राष्ट्रवाद व रीति नीति पार्टी की अनिवार्य है।इस दौरान भाजयूमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली,पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, जिलमहामंत्री जयसिंह राव,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत,भाजयूमो जिला प्रभारी सुरेश धड़ीच, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनंतराम विश्नोई,प्रधान हँसमुख जी,जिला परिषद सदश्य दिलीप सिंह मांडणी,दीपेंद्र सिंह ,भाजयूमो जिला महामंत्री अनिल प्रजापत,गणपत सिंह आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट हरिश दवे
