सिरोही/ हरीश दवे

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर योगाभ्यास व तनाव मुक्त जीवन का लिया संकल्प ।


स्थानीय गांधी पार्क में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन आयुर्वेद विभाग, सिरोही के द्वारा किया गया। आज ही के दिन सन् १९४५ में महात्मा गांधी को ऑल इंडिया नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट का आजीवन चेयरमैन बनाया गया था। गांधी जी का मत था कि समाज के हर वर्ग को इस चिकित्सा पद्धति का लाभ मिले।
इस अवसर पर आज गांधी पार्क में उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, सिरोही के निर्देशानुसार प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया।
वार्ता में योग एवं प्राकृतिक चिकित्साधिकारी डॉ गौरव गहोई ने प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने एवं विभिन्न रोगों के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शरीर स्वस्थ रखने हेतु प्रतिदिन २-३ लीटर पानी पीना, संतुलित भोजन, नियमित योगाभ्यास, हफ्ते में एक दिन उपवास एवं तनाव मुक्त जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह जी देवरा, भीक सिंह जी भाटी, आयुर्वेद विभाग से डॉ कालूराम जी मीणा, डॉ यशवंत व्यास, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जगदीश कुमार सोलंकी एवं योग प्रशिक्षक भीकसिंह भाटी, बालकृष्ण दवे व नियमित योग साधक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply