सिरोही , राजस्थान।
प्रभारी सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक ,
योजनाओं को धरातल पर बेहत्तर ढंग से लागू करने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें- प्रभारी सचिव
सिरोही जिला प्रभारी सचिव एवं कौशल, रोजगार और उद्यमिता , आपदा प्रबंधन, राहत और नागरिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री पूरण चन्द किशन ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के लिये अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अधिकारी निरीक्षण करने के लिये जाये तो वह स्वयं के विभाग की योजनाओं के साथ-साथ अन्य विभाग की योजनाओं का भी निरीक्षण करें।जिला प्रभारी सचिव आत्मा परियोजना के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिले, इसके लिए शत-प्रतिशत लोगों का पंजीयन कराये। उन्होंने निःशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांच योजना की समीक्षा कर संबंधित को निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा 2019-20, 2020-21 एवं 2021 -22 में विभिन्न विभागों के कुल 73 कार्यो में से 21 कार्य पूर्ण , 50 प्रगतिरत एवं 2 अपूर्ण कार्यो की जानकारी लेकर अधिकारियों को एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए कि कार्यो का फोलोअप करें ताकि उन कार्यो की प्रगति से अवगत हुआ जा सके, इसके लिए अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर एक निश्चित समयावधि में कार्यो को पूर्ण करें। उन्होंने पंचायत समिति स्तर पर अम्बेडकर भवन कार्य के बारें में जानकारी लेकर उन भवनों में लाईब्रेरी बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने एक ग्राम 4 काम के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह कार्य भी किए जा सकते है। उन्होंने विभिन्न विभागों में चल रही स्टेट फ्लैगशीप योजना में शुद्ध के लिए युद्ध, निरोगी राजस्थान अभियान, एक रूपए किलो गेहूं योजना, मुख्यमंत्री कन्या हथलेवा योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पंेशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्ध सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना, सिलिकोसिस योजना, मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, कालीबाई भील मेधवी छात्रा स्कूटी वितरण योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना, इंदिरा रसोई योजना, घर-घर औषधी योजना व इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना में प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलें, यह सुनिश्चित करें। जिला प्रभारी सचिव ने इन्दिरा रसोई योजना के तहत संचालित रसोईयों का नियमित रूप से निरीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने यह जिला आकाक्षंा जिले में है, काफी मेहनत के बाद अब आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी दूरस्थ क्षेत्रों में अति कुपोषित, कुपोषण, एनिमिया से ग्रस्ति के लिए जिले में अभियान की शुरूआत भी की गई है साथ ही इसके लिए प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर भी शिविर लगाकर लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत समिति स्तर पर अम्बेडकर भवनों में चल रही कमिनिटी लाईब्रेरी का जानकारी दी। उन्होंने पिंडवाडा क्षेत्र में सिलिकोसिस बीमारी के बारें में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहें है और सिलिकोसिस बीमारी से होने वाले नुकसान के बारें में भी वहां के आमजन को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे पत्थर गढाई का कार्य करते हुए अपनी सुरक्षा रख सके। उन्होंने प्रभारी सचिव को आश्वस्त किया कि प्राप्त आदेशों -निर्देशों की अनुपालना में अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्यो को पूर्ण करेंगे। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि कई कार्य प्रगति पर है तथा कुछ कार्य को ओर गति प्रदान कर समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला ने पंचायतीराज की योजनाओं व आकांक्षा जिले के तहत किए जा रहें कार्यो के बारें में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कुपोषित मुक्ति के पोषण वाटिका के बारें में भी जानकारी दी। अति0 जिला कलक्टर कालूराम खौड ने बैठक प्रगतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
