विधायक ने किया पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह के ऑनलाईन फार्म का विमोचन ।

शिवगंज ,राजस्थान ।

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा की पे्ररणा से शहर में आगामी ७ व ८ जनवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह में भाग लेेने के लिए पूर्व विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को विधायक आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक लोढ़ा ने ऑनलाइन फार्म का विधिवत विमोचन किया। इस ऑनलाइन फार्म के माध्यम से दूरदराज के स्थानों पर कार्य करने वाले शिवगंज विद्यालयों के पूर्व विद्यार्थी भी सीधे ही इससे जुड़ कर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्व छात्र समिति के सचिव डॉ रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी ७ व ८ जनवरी २०२३ को शहर में पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुके पूर्व विद्यार्थियों का समागम होगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थी जीवन की यादों को पुर्नजीवित करने के साथ ही आपसी परिचय करने का भी अवसर मिल सकेगा।इस सम्मेलन के लिए पूर्व विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण करवाने के लिए पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह समिति ने एक ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन पत्र जारी किया है। जिसका गुरुवार को विधायक संयम लोढा ने विधिवत रूप से विमोचन किया। इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा ने उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष २०१६ में तत्कालीन राज्य सरकार की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों के विकास एवं जनसहभागिता के लिए पूर्व विद्यार्थी समिति का गठन करने के आदेश जारी किए थे। परिणाम स्वरूप राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में बैठक का आयोजन कर पूर्व विद्यार्थी समिति का गठन किया गया था। उस समय यह निर्णय लिया गया था कि शिवगंज में पूर्व विद्यार्थियों का एक वृहद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। लेकिन किन्हीं कारणों से उस समय यह कार्यक्रम नहीं हो सका। इस बार समिति की ओर से वृहद स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका प्रशासन भी अपना सहयोग प्रदान करेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन से शिवगंज शहर में चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में पूर्व विद्यार्थियों की भागीदारी भी इस सम्मेलन के माध्यम से सुनिश्चित हो सकेगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने पूर्व विद्यार्थी परिषद समिति के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दी।

विधायक ने कहा कि इस ऑनलाइन पंजीकरण फार्म से स्थानीय के अलावा दूरदराज के स्थानों से भी पूर्व विद्यार्थियों का समय पर डेटा संकलित किया जा सकेगा। इस मौके पर विधायक ने मुनहार पत्रिका का भी विमोचन किया। इससे पूर्व समिति की ओर से विधायक लोढ़ा एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्र समिति के उपाध्यक्ष रणछोड जालोरा, कोषाध्यक्ष गोविन्द सुथार, सदस्य पूर्व पालिकाध्यक्ष देवराज अग्रवाल, सोमप्रसाद, पुरूषोत्तम मिन्हास, कुलदीप सोलंकी, जनक बाडमेरा, कोमल परिहार, पार्षद प्रवीण जैन, कस्तुर घांची, जगवीरसिंह, महेन्द्र राठौड, अब्बास अली, पेंशनर्स समाज के रघुनाथराम मीना, जयसिंह राठौड, पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल सोनी, पूर्व तहसीलदार विजयसिंह, पूर्व छात्र दिनेश सांकरिया, संजय सोनी, सीबीईओ अशोक परमार,हीरालाल पालीवाल, सुनील अग्रवाल, ओमबाला परमार, उषा अग्रवाल, भावना पारिख, वर्षा जैन, तरुणा प्रजापत, सीमा गहलोत सहित कई पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply