जिला प्रभारी सचिव ने आदर्श कम्यूनिटी लाईब्रेरी एवं शहरी रोजगार गांरटी योजना के कार्य का किया निरीक्षण ।
सिरोही जिला प्रभारी सचिव एवं कौशल, रोजगार और उद्यमिता , आपदा प्रबंधन, राहत और नागरिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री पूरण चन्द किशन ने पिंडवाडा कम्युनिटी लाईब्रेरी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा एवं उनमें अध्ययन के लिए आने वाले आगुन्तकों, पुस्तकों, समाचार पत्रों इत्यादी की जानकारी लेकर प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात् नगरपालिका क्षेत्र में चल रहें शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत लाल राई नाडी का निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
इस मौके पर जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, उपखंड अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
