सिरोही /राजस्थान ,

सी.सै.विधालयो में उप प्रधानाचार्यो की शीघ्र डीपीसी करवाने की मांग को लेकर रेसला ने दिया ज्ञापन।

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला जिला सिरोही द्वारा आज उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप प्रधानाचार्य के पद पर शीघ्र शतप्रतिशत व्याख्याता पदों से डीपीसी करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम अति .जिला कलेक्टर सिरोही को ज्ञापन सौंपा ।

जिला अध्यक्ष फूलाराम गुरु व्याख्याता, कृष्णगंज ने बताया कि व्याख्याता एवं प्रधानाध्यापक के पदोन्नति विवाद को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा 2021-22 में अतिरिक्त प्रमोशनल पद वाइस प्रिंसिपल सृजित करने की घोषणा की थी और उस घोषणा के अनुपालन में कार्मिक विधि और वित्त विभाग से स्वीकृत होकर कैबिनेट की अनुमति के उपरांत 12421 पदों का कैडर बनाया गया था जो पूर्णतया डीपीसी से भरा जाने वाला पद है।और उक्त पद पर डीपीसी शत प्रतिशत व्याख्याता वर्ग से किए जाने का प्रावधान किया गया था। किंतु अब शिक्षा विभाग डीपीसी करवाने की बजाय कैबिनेट के फैसले पर आमजन से राय मांगने में व्यस्त है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अतः इस ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे 20 नवंबर 2022 तक डीपीसी प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु हस्तक्षेप करके तय समयावधि में ये कार्य संपन्न करवाएं।यदि विलंबित डीपीसी नहीं होती है तो संगठन को मजबूर होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी जिससे शिक्षा विभाग में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होगी और नुकसान की संभावना बनेगी।इस हेतु आज जिले में सेवारत व्याख्याता संघ रेसला की ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुख्य महामंत्री अनवर हुसैन आबूरोड, जिला सभाध्यक्ष मुकेश सुथार कालंद्री, जिला कोषाध्यक्ष छगनलाल रावल रेवदर, जिला महिला मंत्री श्रीमती वर्षा त्रिवेदी सिरोही,उपाध्यक्ष श्री दयाराम कुमार, हिंदू राम देवासी, सूरज राम चौहान, संगठन मंत्री हनवंत सिंह चारण,उप मंत्री, अखिल चतुर्वेदी आबूरोड, प्रचार प्रसार मंत्री रमेश कुमार खत्री, बागसीन, संयुक्त मंत्री भगाराम कुमार धनारी सहित ब्लॉक सिरोही अध्यक्ष रतीराम प्रजापत, मंत्री परबतसिंह दहिया,कोषाध्यक्ष , मनोज चौहान,पिंडवाड़ा से ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल राम प्रजापत, मंत्री विजय माली,रेवदर से ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार बुनकर, मंत्री कर्मी राम चौधरी, आबू रोड से अध्यक्ष राकेश कर्दम,मंत्री डॉ. अमित वर्मा, शिवगंज से ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र परिहार मंत्री भैरू सिंह देवड़ा,पूर्व महामंत्री सुनिल गुप्ता, सरप्रताप सिंह, प्रकाश लौहार, ईश्वरसिंह राठौड़,भैराराम राणा, मोहनलाल आर.पी.पिंडवाडा सहित रेसलियन साथी उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply