सिरोही /राजस्थान ।
कोतवाली पुलिस ने दो दिन में किया लूट की वारदात का पर्दाफाश,
जिला पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश, तकनीकि जानकारी में सीआई सिरोही राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के सुपर विजन में हुई करवाई।
सिरोही शहर के गोयली चौराहे पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आला अधिकारियों को शीघ्र पटाक्षेप करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानास्तर पर एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मुखबीर की जानकारी पर आरोपी सुरेश भील पुत्र चन्दाराम निवासी पाडीव और पप्पु पुत्र मंछाराम भील निवासी पाडीव को गुरूवार को गिरफ्तार किया। वारदात में उपयोग ली गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस निरीक्षक राजपुरोहित ने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान जितू पुत्र बदाराम भील निवासी पाडीव के रूप में की गई है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस निरीक्षक राजपुरोहित ने बताया कि कानसिंह चारण पुत्र मोहनदान उम्र 21 वर्ष निवासी कुडी जिला बाडमेर ने रिपोर्ट दी कि वह 15 नवम्बर 2022 शाम सवा छह बजे गोयली चैराह से चारण छात्रावास की ओर जा रहा था। तब पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और मेरे हाथ से मोबाइल छिन कर गोयली गांव की ओर चले गए, जिस पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। आरोपियों तक पहुचने में पुलिस निरीक्षक राजपुरोहित के अलावा एएसआई शैतानसिंह, काॅस्टेबल राजाराम और दुगेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट हरिश दवे
