सिरोही /राजस्थान ।

जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमास बैठक हुई आयोजित ।

त्रैमास बैठक जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल की अध्यक्षता में आत्मा परियोजना के सभागार में आयोजित हुई।           

बैठक में जिला कलक्टर ने ब्लाॅक स्तरीय एव ंग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियों का नियमित संचालन सुनिश्चित कर बैठक कार्यवाही विवरण जिला बाल संरक्षण इकाई को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी शराब की दुकानों पर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शराब नहीं देने के लिए दूकानदारों को पाबंद करने के साथ ही  इस बाबत् चेतावनी बोर्ड भी चस्पा करें। उन्होंने चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिले की मेडिकल निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जावे ताकि नशीली दवाईयों के विक्रय की निगरानी की जा सके। जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग एवं अन्य बाल हितधारकों के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन करे साथ ही बाल देखरेख संबधी अपंजीकृत संस्थाओं की पंहचान कर जेजे एक्ट के तहत पंजीयन सुनिश्चित करें।     बैठक में उपस्थित बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रकाश माली ने बरलुट थाना क्षेत्र की गुमशुदा बालिका को जल्द खोजने एवं ड्राॅपआउट चिल्ड्रन को विद्यालयों से जोडकर मोनेटरींग करने के लिए  अध्यक्ष से आग्रह किया।   

सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने संचालन करते हुए त्रेमासिक बैठक की प्रगति से अवगत कराया।  किया।     

बैठक में पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता , मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी.शुभमंगला ,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रतन बाफना ,  बाल कल्याण समिति सदस्य शशि कला मरड़िया, प्रताप सिंह नून उमाराम रेबारी,  किशोर न्याय बोर्ड गजेन्द्र सिंह , शिक्षा ,श्रम , आबकारी ,  चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास , राजकीय सम्प्रेक्षण एव ंकिशोरगृह के अधिकारी, चाईल्ड लाईन 1098 से मनोहर सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी किशोर सिंह, गैर राजकीय किशोर गृह सचिव समेत संबंधित उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply