सिरोही /राजस्थान ।

जिला स्तर पर जनसुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक 17 नवम्बर को ।

आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला स्तर पर जनसुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल समीक्षा बैठक 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी सेवा केन्द्र, कलेक्ट्रट परिसर, सिरोही में आयोजित की जाएगी।       

अति0 जिला कलक्टर कालूराम खौड ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर पूर्व में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। जिन प्रकरणों में प्रार्थी असन्तुष्ट है उनकी समीक्षा भी की जायेगी। बैठक में सम्पर्क पोर्टल पोर्टल, सी.एम. हेल्प लाइन 181 पर दर्ज , राज्यपाल महोदय से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी। जिला स्तरीय अधिकारी राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट सिरोही तथा खंड स्तरीय अधिकारी खंड स्तर पर विडियो कॉन्फ्रेंस में प्रगति रिपोर्ट सहित उपस्थित रहेगें।  किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए हुआ रवानासिरोही(हरीश दवे) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम ‘‘प्रौद्यौगिकी हस्तांतरण हेतु क्षमता निर्माण योजनांतर्गत’’ दी सिरोही सेन्ट्रल को-आॅपरेटिव बैंक के किसान सदस्यों के दल को कृषि संबंधित प्रशिक्षण के लिए कलैक्ट्री परिसर से जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने किसानों दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

यह दल 19 नवम्बर तक किसानों का दल केवीके सिरोही, काजरी जोधपुर एवं एनआरसीएसएस अजमेर में कृषि संबंधित नवीन तकनीक की जानकारी प्राप्त करंेंगा। दल रवानगी वक्त जिला पुलिस अधीक्षक ममता शर्मा, डीडीएम नाबार्ड डाॅ. दिनेश प्रजापत, सीसीबी प्रबन्ध निदेशक नारायणसिंह एवं उप निदेशक कृषि विभाग संजय तनेजा उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply