सिरोही /राजस्थान ।
संत शिरोमणि नामदेव जी की 752वे जन्म दिवस पर साइकल यात्रा का स्वागत।
संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 752 जन्म जयंती के अवसर पर पंढरपुर महाराष्ट्र से पंजाब घुमान भव्य रथ और साइकिल यात्रा का आगमन देवनगरी में हुआ जिसका भव्य स्वागत किया गया।
संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की भव्य रथ यात्रा में नामदेव जी की प्रतिमा और चरण पादुका की पूजा अर्चना समाज बन्धुओ ने की व अंबेश्वर महादेव मंदिर के निकट यात्रा का श्रीमती छीपा शांति बाई स्व कपूरचंद चैरिटेबल ट्रस्ट सिरोही के सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया और महाआरती कर शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर भंवरलाल छिपा, दलपत राज, महेंद्र कुमार, गोविंद कुमार, भरत डी छिपा शांतिलाल चौहान, दीपक, कमलेश, हितेश, मयंक, राजेश परारिया, जितेंद्र, योगेश आदि समाज के प्रतिष्ठित समाजश्री की उपस्थिति में पंढरपुर से घुमान 108 साइकिल यात्रीयो का स्वागत किया ।
