माउंट आबू/राजस्थान ।
रिपोर्ट किशन दहिया,
माउंट आबू में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन दिखा सख्त ।
उपखंड अधिकारी राहुल जैन के निर्देश पर की कार्रवाई ।
विभिन्न क्षेत्र में कार्रवाई कर 8 किलो प्लास्टिक जप्त कर वसूला ₹3000 का जुर्माना ।
माउंट आबू में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर प्रशासन इन दिनों सख्त नजर आ रहा है और शहर में लगातार कार्रवाई भी जारी है इसी कड़ी में 13 नवंबर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी राहुल जैन पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित के निर्देशन मे आज पालिका द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में जिसमें नक्की क्षेत्र,अधर देवी, डेलवाड़ा, गोरा छपरा, तुमना गावं, ढूंढाई आदि स्थानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करने की कार्यवाही की ।
इस दरमियान पालिका के स्वास्थ निरीक्षक श्याम जानवा, जमादार तरुण के नेतृत्व मे कार्रवाई की गई । जहां अधिकारियों ने कार्रवाई कर 8 किलो प्लास्टिक जब्त कर 3000 रूपये जुर्माना राशि वसूल की । अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बाद प्रतिबन्ध प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर लोगों को हिदायत दी ।
इस दौरान पालिका के श्याम जनवा,जमादार तरुण कुमार, मनीष बैरवाल,हिमताराम व ठेका कार्मिक सत्यम मौजद रहे ।वही पालिका आयुक्त ने बताया की यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी l
