माउंट आबू/ सिरोही , राजस्थान ।
उपखण्ड अधिकारी राहुल जैन ने मतदान केंद्रों का किया निरिक्षण ।
सभी को डोर टू डोर सर्वे कर व कार्य पूर्ण करने पर दिये निर्देश ।
माउंट आबू मे आबू पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र 147 के संपूर्ण क्षेत्र में मतदाता सूचियों का बीएलओ द्वारा मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर प्रदर्शित किया गया एवं बीएलओ द्वारा वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 ,हटाने के लिए फॉर्म 7, संशोधन के लिए फॉर्म 8 के संबंध मे व अन्य लोगों को जानकारी देकर ऑनलाइन ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त किए।
इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए नवीन दिशा निर्देशानुसार एसएसआर 2023 मे प्रथम बार 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ष के नवीन मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कार्य किया जा रहा है इस हेतु जॉच ब्लॉक लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गईं है इसको लेकर के आज 13 नवंबर रविवार को उप खण्ड अधिकारी राहुल जैन ने मतदान केंद्रों का निरिक्षण क्या और सभी को डोर टू डोर सर्वे कर पात्र मतदाताओं के पंजीयन का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने को निर्देशित किया गया निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा व पटवारी अबुपर्वत रामा राम साथ रहे साथ ही आज आबू पर्वत क्षेत्र में कुल 13 मतदान केंद्रों मे 17 आयु वर्ष के 11 वह अन्य 75 कुल 86 आवेदन ऑनलाइन /ऑफ़ लाइन प्राप्त किए गए।विधान सभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओ से मतदाता सूची में अपना नाम चैक करने व नाम जुड़वाने हेतु अपील की जाती है की इस बार मतदान केंद्रों का समायोजन होने से मतदान केंद्रों का परिवर्तन हो गया है।
रिपोर्ट किशन दहिया
