सिरोही , राजस्थान

विद्यालय के स्टूडेंट्स ने दहेज प्रतिबंध व तम्बाकू रोकथाम को लेकर किया नुक्कड़ नाटक।।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा सप्ताह 2022 के अवसर पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर सरजावाव दरवाजा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।  प्राधिकरण के सचिव रामदेव सान्दू ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के अंतर्गत दहेज प्रतिबंध एवं तंबाकू रोकथाम बाबत प्रस्तुति दी गई प्रभारी शिक्षक दिलीप कुमार शर्मा के निर्देशन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिरोही के छात्र-छात्राओं दिव्या कंवर, यशसवी रावल, सिद्धि, नायक कोमल मेड़तिया, दिशा माली, क्रिश खंडेलवाल, जय रावल, ट्विंकल रावल, विजयलक्ष्मी,मनीषा मालीर दीप्ति चौहान, पूर्वी माली, प्रियंका पटेल, प्रियल, निकिता, नम्रता, जहान्वी, वरुण, मान, चाहत, छाया, मीणा, दीया कुमारी, कुमकुम, लावण्या, तंजीला, जयनीश एवं हिमाद्री खत्री द्वारा नुक्कड़ नाटक में प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्राधिकरण के कर्मचारी योगेश स्टेनोग्राफर सुखराम चौधरी कनिष्ठ सहायक पूनम सिंह राठौड़ कनिष्ठ सहायक व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.
Leave A Reply