सिरोही, राजस्थान ।
कोतवाली पुलिस द्वारा धोखा देने वाले गुट का फर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा आरोपियों की गिरफतारी के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान देवाराम अति . पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निपुथानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही के नेतृत्व में 11नवम्बर को दोपहर करीब 1 बजे एक वृद्ध व्यक्ति के कान से सोने की मुरकी का जोड़ा व जेब से 2700 रुपया ले जाने के वारदात की गम्भीरता को देखते हुए सामने का पता लगाने का दावा किया थाना स्तर पर टीम का गठन कर गठित टीम ने तकनीकी व मुखबीर सूचनाओं के आधार पर अज्ञात अभियुक्त का पर्दाफाश कर अभियुक्त देवीलाल उर्फ देवा, भरत कुमार व मोतीलाल को गिरफतार किया। अभियुक्तगणो से धोखाधड़ी करके गया सोने की मरकी का जोडा पर व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। मुलजिमान से दिगर अनुसंधान जारी है।
जिस तरह से सरूपविलास कोर्ट परिसर सिरोही में एक ग्रामीण वृद्ध व्यक्ति के कान से सोने की मुरकी लेने की मुलजिमान द्वारा योजना बनाकर मुलजिम भरत कुमार द्वारा प्रार्थी के पास बैठ गया तथा कोर्ट परिसर में मुलजिम देवीलाल उर्फ देवा एक पॉकेट लेकर प्रार्थी के पास आया और प्रार्थी को रुपये का पैकेट दिखाकर अपने साथ अम्बेश्वर होटल की तरफ बातो में उलझा कर धोखा देकर उसे खाली कागज का पैकेट देकर उसके कान से सोने की मुरकी का जोड़ा व 2700 रुपए ले लिए। बाद में प्रार्थी द्वारा उक्त पैकेट को खोलकर देखने पर उसमें कपड़े के टुकड़े मिले। मुलजिमान देवीलाल उर्फ देवा भरत कुमार व एक महिला ने एक आई -20 कार को बुलाया। जो कार मुलजिम मोतीलाल लेकर आए जिसमें मूलजिमान बैठ कर पिण्डवाडा चले गए। बापर्दा गिरफतार मुल्जिम 1- देवीलाल नीला देवा पुत्र मोहनलाल जाति मुंगिया वागरी उम्र 30 वर्ष निवासी अजयपुरा सिरोही रोड थाना पिण्डवाडा 2- भरत कुमार पुत्र भीमाराम जाति मुंगीया वागरी उम्र 25 निवासी अजयपुरा सिरोही रोडना पिण्डवाडा 3- मोती लाल पुत्र गंगाराम जाति मुंगीया वागरी उम्र 51 वर्ष निवासी अजयपुरा सिरोही रोड थाना धोखाघड़ी के इस प्रकरण का पर्दाफाश करने में पुलिस टीम में राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निपुथानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही , श्रीमती गीतासिंह उनिपु थाना सिरोही , दिलीपसिंह कानि 173 थाना सिरोही, जीवराज चौधरी कानि न 838 थाना सिरोही, राजाराम कानि न 223 थाना सिरोही, जगदीश डाईवर कानि 899 थाना सिरोही, नरेंद्र कुमार कानि 974 साइबर सेल सिरोही, पृथ्वीसिंह कानि अभय कमाण्ड सिरोही, जगदीश कानि अभय कमाण्ड सिरोही की भूमिका अहम रही।
रिपोर्ट हरिश दवे
