सिरोही /राजस्थान ।

रिपोर्ट हरिश दवे,

पीडब्ल्यूडी के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक ।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल के साथ विभाग के अधिकारियों की बैठक कलैक्ट्री सभागार में ली।       सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने विभाग द्धारा किए जा रहें पेचवर्क, बजट घोषणाओं एवं जिले में चल रहें सडक व भवन निर्माण के कार्यो के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।      बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चल रहें सडकों के पेचवर्क कार्य में गति लाते हुए एक तय सीमा अनुरूप उन्हें पूर्ण करें , इसमें किसी प्रकार की कौताही नहीं बरते। उन्होंने कहा कि अन्य कार्यो में भी गति देते हुए उन्हें पूर्ण किया जाए साथ ही उनकी गुणवता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यो की निविदा समय पर की जाए ताकि कार्यादेश जारी किया जाकर कार्य प्रांरभ किया जा सके व निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यो पर निर्देश दिए कि उन्हें भी प्राथमिकता देते हुए निर्धारित अवधि में उन्हें पूर्ण करेें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस किसी भी काम के प्रस्ताव भेजे जाते है, उन कार्यो के प्रस्ताव भेजने से पूर्व फिजिबिलीटी को भी देखा जाए ताकि कार्य गुणवता पूर्ण हो सके और भेजे गए प्रस्ताव स्वीकृत होने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं हों। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कार्य के प्रस्तावों को संशोधित किया जाना है तो उसे समय रहते पुनः भेजा जाए। उन्हांेने निर्देश दिए कि जिले के जितने भी छोटे कार्य अभी आरंभ है, उन्हें इसी माह पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरत रहें अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाएगी एवं इसी माह छोटे कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में चार्जशीट जारी की जाएगी। उन्होने निर्देश दिए कि सडकों पर किए जा रहें पेचवर्क रिपेरिंग तुरन्त करें। उन्होंने कहा कि कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कार्यो की प्रगति का प्रतिदिन रिव्यू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरों में चल रहें कार्यो को प्राथमिकता के आधार पूर्ण करें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे विभागीय कार्यो के दौरान सडक टूटने की स्थिति में तत्काल उसकी मरम्मत का कार्य पूर्ण करें। प्रमुख शासन सचिव ने जिला कलक्टर डाॅ भ्ंवर लाल से जिले में अति महत्वपूर्ण सडक कार्यो के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Share.
Leave A Reply