आबू पर्वत ,राजस्थान ।

आबूपर्वत के पुस्तकालय भवन में जिला कलक्टर द्धारा हुई जन सुनवाई ।

माउंट आबू जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में नगर पालिका पुस्तकालय भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।     

माउंट आबूवासियों ने जिला कलक्टर के समक्ष अपनी जन समस्याओं को लेकर अवगत कराया।  यह जनसुनवाई माउंट आबू में पहली बार हो रही है । माउंट आबू आमजन की समस्याओं में रिपेयरिंग एवं रिनोवेशन की परमिशन, भूमि के पट्टे , कच्ची बस्ती , सड़कें एवं सफाई व्यवस्था , पार्किंग व्यवस्था बिजली- पानी की एनओसी इत्यादी जन समस्याएं प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों का जिला कलक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए एवं कुछ शिकायतों को एक निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने तथा राज्य स्तर की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को उच्च स्तर पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन नियमानुसार नहीं हुआ तो आवेदक को लिखित में सूचना भी दी जाएगी कि उनके आवेदन का निस्तारण किस कारण से नहीं हो पाएगा।  इस जन सुनवाई में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, माउंट आबू उपखंड अधिकारी राहुल जैन, पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा, नगर पालिका आयुक्त शिवपाल राजपुरोहित, माउंट आबू वनरक्षक क..िव. विजय पाल सिंह,पर्यटन विभाग सहायक निदेशक सुमिता मीणा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं माउंट आबू नगर पालिका कार्यालय से संबंधित विभागांे के अधिकारी इस जनसुनवाई में सम्मिलित हुए।

रिपोर्ट किशन दहिया

Share.
Leave A Reply