पिंडवाड़ा ।

सिरोही ,राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष उपचुनाव से जुड़ी खबर ।

निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र मेवाड़ा बने पालिका के नए अध्यक्ष,

25 में से 17 मत प्राप्त कर दर्ज की एक तरफा जीत,

भाजपा प्रत्याशी को मिले मात्र 4 वोट तो कांग्रेस प्रत्याशी 3वोट ही कर पाए हासिल ।

चेयरमैन पद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी ।

निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र मेवाड़ा ने की जीत हासिल।

25 वार्ड मेंबरों मैसेज 24 ने किया मतदान।

निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र मेवाड़ा को मिले 17 वोट कांग्रेस प्रत्याशी चेलाराम देवासी को मिले 3 वोट,

भाजपा प्रत्याशी नीता चौहान को मिले 4 वोट।

रिटर्निंग अधिकारी हसमुख कुमार ने जारी किया परिणाम ।

उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामला होने के कारण वार्ड नंबर 6 के पार्षद जितेंद्र कुमार प्रजापत ने नहीं किया मतदान।

Share.
Leave A Reply